फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   viart kohli's fan heart change

विराट नहीं अब अफरीदी के लिए धड़केगा पाक फैन का दिल

Sun, 28 Feb 2016 03:05 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
viart kohli's fan heart change

पाकिस्तान में अपने घर पर भारतीय झंडा लहराने वाले विराट कोहली के फैन उमर दराज को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पंजाब प्रांत के शहर ओकाड़ा में रहने वाले इस क्रिकेट प्रेमी ने अपनी रिहाई के बाद बीबीसी से कहा, "अब मैं कोहली का प्रशंसक नहीं हूँ, बल्कि शाहिद अफ़रीदी का प्रशंसक हूं।"

विज्ञापन


उमर दराज के मुताबिक कोहली की वजह से उन्हें तकलीफ पहुंची है, इसलिए अब वो कोहली को पसंद नहीं करते हैं। अपनी रिहाई पर खुशी जताते हुए उनका कहना था कि अनजाने में गलती हो गई थी।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि खेल में तो किसी का भी समर्थन किया जा सकता है और भारतीय खिलाड़ी का प्रशंसक होना अपराध नहीं है तो उमर दराज अड़े रहे कि अब वह सिर्फ शाहिद अफरीदी के ही प्रशंसक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

"जो भी हुआ वह अज्ञानता और अनजाने में हुआ"

viart kohli's fan heart change

पुलिस ने 25 जनवरी को ओकाड़ा के पास गांव चौवन बट्टा दोएल के रहने वाले उमर दराज को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 क्रिकेट मैच में विराट कोहली के शानदार खेल और बाद में भारत की जीत की खुशी में अपने मकान पर भारत का झंडा फहराने पर हिरासत में लिया था।

उमर दराज के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग के आरोप में मामला दर्ज किया था जिसमें अपराध सिद्ध होने पर अधिकतम 10 साल तक की सज़ा हो सकती है।

गिरफ्तारी के समय उमर दराज का कहना था कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रशंसक है और उनकी शानदार बल्लेबाजी की खुशी में ही भारत का झंडा अपने घर पर लहराया था, और इसमें कोई दुर्भावना शामिल नहीं थी। उनका कहना है कि जो भी हुआ वह अज्ञानता और अनजाने में हुआ।

ओकाड़ा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश असदुल्लाह सिराज ने 50,000 रुपए के मुचलकों के बदले शुक्रवार को उम्रदराज को ज़मानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed