{"_id":"678f20b4-aaa0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"vettel-passes-stewart-wins-bahrain-gp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटल ने जीती बहरीन ग्रां प्री एफ-1 रेस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वेटल ने जीती बहरीन ग्रां प्री एफ-1 रेस
मनामा/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन और गत विजेता सेबेस्टियन वेटल ने बहरीन ग्रां प्री एफ वन रेस जीतकर इस साल अपने खिताब की संख्या में एक और इजाफा किया।
विज्ञापन
रेड बुल के ड्राइवर वेटल की साल की यह चौथी और कैरियर की कुल 28वीं खिताब है। साथ ही वह ग्रां प्री खिताब खिताब जीतने की आल टाइम सूची में जैकी स्टीवर्ट को पछाड़कर छठे स्थान पर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
दूसरे लैप से रेस शुरू करने वाले वेटल ने तीसरे लैप में ही बढ़त बना ली और फिर 57 लैप के इस चैंपियनशिप में अंत तक इसे बरकरार रखा।
आखिर में उन्होंने 9.1 सेकंड की अंतर से लोटस के ड्राइवर फिन किमी राइकोनेन को पीछे छोड़ा। फ्रांस के रोमेन ग्रोस्जीन तीसरे रहे और उन्होंने फोर्स इंडिया के पॉल डी रेस्टा के पहली बार पोडियम फिनिश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन