{"_id":"67262ba581ee0bde660dfa60","slug":"veteran-india-defender-anas-edathodika-announces-retirement-from-professional-football-shared-video-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Retirement: भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास का एलान किया, साझा की भावुक वीडियो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Retirement: भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास का एलान किया, साझा की भावुक वीडियो
Sat, 02 Nov 2024 07:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 02 Nov 2024 07:09 PM IST
सार
37 वर्षीय खिलाड़ी ने 21 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह क्लब के लिए 172 प्रतिस्पर्धी मुकाबले भी खेल चुके हैं। एडाथोडिका ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावनात्मक वीडियो साझा किया और संन्यास का एलान किया।
विज्ञापन
अनस एडाथोडिका
- फोटो : ISL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुभवी भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है जिससे उनके 17 साल का करियर समाप्त हो गया। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 21 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह क्लब के लिए 172 प्रतिस्पर्धी मुकाबले भी खेल चुके हैं। एडाथोडिका ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावनात्मक वीडियो साझा किया और संन्यास का एलान किया।
अनस ने कहा- अब समय आ गया है कि मैं अपने पेशेवर फुटबॉल को अलविदा कह दूं। मलाप्पुरम के स्टेडियम से लेकर भारत के स्टेडियमों तक चली यह यात्रा सपने का सच होना रही। इस दौरान उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे परिवार, कोच, टीम के साथी और प्रशंसकों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे जरूरत पड़ने पर सहारा दिया। फुटबॉल ने मुझे इतना दिया है। मैं हर पल के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
विज्ञापन
अनस ने 2015 में दिल्ली डायनामोज के साथ इंडियन सुपर लीग (ISL) में डेब्यू किया। बाद में उन्होंने जमशेदपुर FC, केरला ब्लास्टर्स FC और ATK FC के लिए खेला। अनस को जमशेदपुर द्वारा 2017-18 आईएसएल प्लेयर्स ड्राफ्ट के पहले दौर में चुना गया था। उन्होंने 2015-2022 तक 54 मैच खेले और शानदार प्रदर्शन किया।

View this post on Instagram