फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Veteran India defender Anas Edathodika announces retirement from professional football shared video

Retirement: भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास का एलान किया, साझा की भावुक वीडियो

Sat, 02 Nov 2024 07:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

37 वर्षीय खिलाड़ी ने 21 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह क्लब के लिए 172 प्रतिस्पर्धी मुकाबले भी खेल चुके हैं। एडाथोडिका ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावनात्मक वीडियो साझा किया और संन्यास का एलान किया।

विज्ञापन
Veteran India defender Anas Edathodika announces retirement from professional football shared video
अनस एडाथोडिका - फोटो : ISL

विस्तार

अनुभवी भारतीय डिफेंडर अनस एडाथोडिका ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है जिससे उनके 17 साल का करियर समाप्त हो गया। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 21 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह क्लब के लिए 172 प्रतिस्पर्धी मुकाबले भी खेल चुके हैं। एडाथोडिका ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावनात्मक वीडियो साझा किया और संन्यास का एलान किया।
विज्ञापन


अनस ने कहा- अब समय आ गया है कि मैं अपने पेशेवर फुटबॉल को अलविदा कह दूं। मलाप्पुरम के स्टेडियम से लेकर भारत के स्टेडियमों तक चली यह यात्रा सपने का सच होना रही। इस दौरान उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे परिवार, कोच, टीम के साथी और प्रशंसकों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे जरूरत पड़ने पर सहारा दिया। फुटबॉल ने मुझे इतना दिया है। मैं हर पल के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anas Edathodika (@anasedathodika15)

विज्ञापन
विज्ञापन



अनस ने 2015 में दिल्ली डायनामोज के साथ इंडियन सुपर लीग (ISL) में डेब्यू किया। बाद में उन्होंने जमशेदपुर FC, केरला ब्लास्टर्स FC और ATK FC के लिए खेला। अनस को जमशेदपुर द्वारा 2017-18 आईएसएल प्लेयर्स ड्राफ्ट के पहले दौर में चुना गया था। उन्होंने 2015-2022 तक 54 मैच खेले और शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed