{"_id":"319d895c-2830-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhandi-san-brothers-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सेन बंधु बने विजेता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
उत्तराखंड के सेन बंधु बने विजेता
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Nov 2012 10:07 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के सेन बंधुओं ने अखिल भारतीय सब जूनियर प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। हाल ही में एशियाई यूथ बैडमिंटन में कांस्य जीतने वाले चिराग ने इंदौर में खेली गई इस चैंपियनशिप में अंडर-15 वर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन
उन्होंने फाइनल में कर्नाटक के मिथुन एम को 21-14, 18-21, 26-24 से हराया। वहीं उनसे छोटे लक्ष्य सेन ने अंडर-13 वर्ग में अपने ही साथी वैभव को 21-14, 21-10 से हराया। उन्होंने वैभव के साथ मिलकर डबल्स खिताब भी जीता। दोनों ही भाइयों को प्रकाश पादुकोण 2020 ओलंपिक के लिए अपनी अकादमी में तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन