फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2026 Record Prize Money know details

यूएस ओपन 2026: एकल विजेताओं को मिलेंगे 52.66 करोड़ रुपये, इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि

Wed, 26 Aug 2026 03:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 26 Aug 2026 03:55 PM IST
सार

यूएस ओपन 2026 के सिंगल्स चैंपियन को रिकॉर्ड 55 लाख डॉलर (करीब 52.66 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 10.8 करोड़ डॉलर होगी। मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी 1.4 लाख डॉलर मिलेंगे और यूएसटीए ने खिलाड़ियों के लिए 20 लाख डॉलर के सपोर्ट प्रोग्राम की घोषणा की है।

विज्ञापन
US Open 2026 Record Prize Money know details
यूएस ओपन - फोटो : www.olympics.com

विस्तार

साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2026 में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश होने वाली है। टूर्नामेंट के पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियन को इस बार 55 लाख डॉलर (करीब 52.66 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि मिलेगी। यह टेनिस इतिहास में किसी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन को मिलने वाली सबसे बड़ी पुरस्कार राशि होगी। यूएस टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) ने गुरुवार को टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि का एलान किया। यूएस ओपन का मुख्य मुकाबला अगले सप्ताह से शुरू होगा।
विज्ञापन

कुल पुरस्कार राशि 108 मिलियन डॉलर
यूएस ओपन 2026 में खिलाड़ियों को कुल 10.8 करोड़ डॉलर (करीब 1,034 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। यह पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है, जबकि 2024 की तुलना में इसमें करीब 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल यूएस ओपन के पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियन कार्लोस अल्कारेज और आर्यना सबालेंका को 50-50 लाख डॉलर मिले थे। 2025 में टूर्नामेंट की कुल खिलाड़ी पुरस्कार राशि 9 करोड़ डॉलर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य ड्रॉ में पहुंचते ही मिलेंगे 1.34 करोड़ रुपये
यूएस ओपन में 128 खिलाड़ियों वाले सिंगल्स मुख्य ड्रॉ में जगह बनाना भी इस बार बेहद फायदेमंद होगा। मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 1.4 लाख डॉलर (करीब 1.34 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के साथ पुरस्कार राशि लगातार बढ़ती जाएगी

चरण पुरस्कार राशि
मुख्य ड्रॉ में जगह 1.40 लाख डॉलर
क्वार्टर फाइनल 7.80 लाख डॉलर
सेमीफाइनल 14.5 लाख डॉलर
रनर-अप 28 लाख डॉलर
चैंपियन 55 लाख डॉलर

डबल्स विजेताओं को मिलेंगे 10 लाख डॉलर
पुरुष डबल्स, महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स की विजेता टीम को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं रनर-अप टीम को 5 लाख डॉलर मिलेंगे। व्हीलचेयर सिंगल्स के चैंपियन खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। उन्हें 1.04 लाख डॉलर मिलेंगे।

खिलाड़ियों के लिए 2 मिलियन डॉलर का सपोर्ट प्रोग्राम
यूएसटीए ने खिलाड़ियों के लिए एक नए प्लेयर सपोर्ट प्रोग्राम की भी घोषणा की है। इसके तहत शुरुआत में 20 लाख डॉलर की राशि तय की गई है। यह रकम पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को अतिरिक्त सुविधाएं और लाभ देना है। साथ ही यह मौजूदा पेंशन फंड को भी सपोर्ट करेगा।

खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम
यूएसटीए के सीईओ क्रेग टिली ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह वित्तीय प्रतिबद्धता एक बहुवर्षीय निवेश की दिशा में महत्वपूर्ण पहला कदम है। उनका कहना है कि यूएस ओपन खिलाड़ियों के लिए आर्थिक अवसरों के लिहाज से टेनिस का सबसे महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है। इसी बीच खिलाड़ियों को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों से जुड़े फैसलों में ज्यादा भूमिका देने के लिए ग्रैंड स्लैम प्लेयर काउंसिल के गठन की भी घोषणा की गई है। यह कदम खिलाड़ियों की ओर से टूर्नामेंटों की आय और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी की मांग के बीच उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed