{"_id":"6a8e7d0ad6368a7b2009e6e8","slug":"asian-games-sai-seeks-answers-from-18-federations-over-coaches-and-support-staff-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाड: अब सपोर्ट स्टाफ पर खींचतान! पहलवानों के साथ क्यों नहीं विदेशी कोच? साई ने 18 खेल संघों से मांगा जवाब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाड: अब सपोर्ट स्टाफ पर खींचतान! पहलवानों के साथ क्यों नहीं विदेशी कोच? साई ने 18 खेल संघों से मांगा जवाब
सार
एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय भारतीय दल तय होने के बाद अब सपोर्ट स्टाफ को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। साई ने 18 खेल संघों से कोच, डॉक्टर, मसाजर और अन्य सपोर्ट स्टाफ को लेकर जवाब मांगा है। कुश्ती में विदेशी कोचों को टीम के साथ नहीं भेजने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
साई ने 18 खेल संघों से मांगा जवाब
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों की छटनी के बाद अब साई और राष्ट्रीय खेल महासंघों के बीच कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए खीचतान शुरू हो गई है। साई ने 19 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले 492 सदस्यीय भारतीय दल के साथ सपोर्ट स्टाफ भेजने के लिए जवाब-तलबी शुरू कर दी है।
साई ने एशियाड में खेलने जा रहे 35 में से 18 खेल संघों से सपोर्ट स्टाफ के चयन को लेकर जवाब मांग लिया है। खेल संघों के जवाब के आधार पर ही एशियाई खेलों के सपोर्ट स्टाफ की अंतिम सूची तय होगी। साई ने महिला हॉकी टीम, शूटिंग, कबड्डी, स्क्वैश, रोइंग, कुश्ती टीम के साथ मसाजर (मैस्योर या मैस्यूजी) की तैनाती नहीं करने पर जवाब मांगा साथ ही कुश्ती टीम के साथ हाल ही में तीन विदेशी प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है, लेकिन बतौर कोच उन्हें नहीं एशियाड नहीं भेजा जा रहा है। साई तीनों विदेशी प्रशिक्षकों को एशियाड में बतौर अतिरिक्त टीम ऑफिशियल भेजना चाहता है। यही नहीं आठ सदस्यीय सदस्यीय घुड़सवारी टीम के तीन सदस्यों के साथ घोड़ों की देखभाल करने वाले ग्रूम को नहीं भेजने पर भी जवाब मांगा गया है।

कुश्ती महासंघ का भारतीय प्रशिक्षकों पर भरोसा
कुश्ती महासंघ ने हाल ही में मोटे वेतन पर पुरुषों के फ्रीस्टाइल में शाको बार्टोनिएट्ज, ग्रीको रोमन के साथ रूसी कोच गोगी कोगुआशविली और महिला पहलवानों के साथ जापानी कोच कोसेई अकाइशी को जोड़ा था, लेकिन कुश्ती महासंघ ने एशियाड के लिए भारतीय प्रशिक्षकों पर ही भरोसा जताया है। साई ने कुश्ती महासंघ से जवाब मांगा है कि विदेशी प्रशिक्षकों को टीम के साथ क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इन तीनों का अतिरिक्त टीम ऑफिशियल के तौर पर मान्यता कार्ड बनवाया जा सकता था। हालांकि फेडरेशन का कहना है कि ओलंपिक, एशियाई खेलों जैसे टूर्नामेंटों में मैट पर उनकी ओर से हमेशा भारतीय प्रशिक्षकों को वरीयता दी जाती है। ऐसा पहले भी हो चुका है।

वेटलिफ्टिंग टीम के साथ डॉक्टर क्यों
आईओए की ओर से 8 सदस्यीय घुड़सवारी टीम के साथ 20 ग्रूम की सूची दी गई है। साई ने घुड़सवारी महासंघ से पूछा है कि एशियाड में जाने वाले घुड़सवार जय सूद, अर्जन नागरा और आहान कुमार के घोड़ों के ग्रूम के नाम क्यों नहीं भेजे गए हैं। हांगझोऊ एशियाड में 10 घुड़सवारों ने शिरकत की थी उनके साथ 11 ग्रूम भेजे गए थे। दरअसल कुछ घुड़सवार अपने साथ अतिरिक्त घोड़ा भी ले जाते हैं जिसके चलते ग्रूम की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन 8 घुड़सवारों को इतने ग्रूम को मंजूरी मिलना संभव नहीं दिख रहा है। पांच सदस्यीय वेटलिफ्टिंग टीम के साथ डॉक्टर को भेजने पर भी जवाब मांगा गया है। सेलिंग में क्वालिफाइड कोच नहीं रखने पर भी जवाब मांगा गया है।