फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2024: Aryna Sabalenka first time wins US Open Title After Beating Jessica Pegula

US Open: अरीना सबालेंका ने यूएस ओपन महिला एकल का खिताब जीता, फाइनल में जेसिका पेगुला को लगातार सेटों में हराया

Sun, 08 Sep 2024 08:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Sep 2024 08:40 AM IST
सार

यह अरीना सबालेंका तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले वहह 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

विज्ञापन
US Open 2024: Aryna Sabalenka first time wins US Open Title After Beating Jessica Pegula
पेगुला (बाएं) और सबालेंका (दाएं) - फोटो : US Open Twitter

विस्तार

बेलारूस की अरीना सबालेंका ने अमेरिकी ओपन महिला एकल का खिताब जीत लिया है। यह पहली बार है जब उन्होंने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता है। यह उनका तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले वहह 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इसके अलावा वह 2021 और 2023 में विंबलडन और 2023 में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग नंबर दो है। सबालेंका ने फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को लगातार सेटों में 7-5, 7-5 से शिकस्त दी। आज पुरुष एकल का सेमीफाइनल यानिक सिनर और टेलर फ्रिट्ज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे सेट में एक वक्त पेगुला ने 3-0 की बढ़त ले थी और उन्होंने फिर 5-3 की बढ़त भी बनाई थी। सेट जीतने के लिए बस एक और पॉइंट हासिल करने की जरूरत थी। हालांकि, सबालेंका ने जबरदस्त वापसी की और टाई ब्रेकर में 7-5 से अपने नाम किया। दोनों सेट सबालेंका ने टाई ब्रेकर में ही जीते। बेलारूस की 26 वर्षीय सबालेंका ने 40 विनर्स लगाए और 2016 में एंजेलिक कर्बर के बाद एक ही सीजन में दो हार्डकोर्ट मेजर पर कब्जा करने वाली पहली महिला बन गईं। सबालेंका 2023 में फाइनल में कोको गॉफ से हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच को देखने के लिए कोर्ट में करीब 23 हजार दर्शक मौजूद थे। इनमें पेरिस ओलंपिक 100 मीटर स्वर्ण पदक विजेता नोआ लायल्स, एनबीए स्टार स्टीफ करी और पूर्व फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन जैसे दिग्गज शामिल थे। ज्यादातर लोग अमेरिका की पेगुला का समर्थन कर रहे थे, लेकिन 30 वर्षीय पेगुला विश्व नंबर दो के जबरदस्त सर्व और शॉट्स के आगे बेबस दिखीं। सबालेंका की जीत के बाद आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

पेगुला ने दुनिया की नंबर एक इगा स्वियातेक को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था और फिर सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा को हराया था। सबालेंका ने अपने पहले मैच में पी होन को 6-3, 6-3 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में ब्रॉन्जेटी को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी थी। फिर तीसरे राउंड के मैच में एलेक्जैंड्रोवा को 2-6, 1-6, 2-6 से हराया था। प्री क्वार्टर फाइनल में सबालेंका ने मर्टेंस को 6-2, 6-4 से और क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग को 6-1, 6-2 से हराया था। सेमीफाइनल में सबालेंका ने 13वीं वरीयता प्राप्त नवारो को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी थी। पूरे टूर्नामेंट में उनका दबदबा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed