फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   University Games: Archers get fourth gold, Aman Saini-Pragati's compound mixed team defeats Korea

University Games: तीरंदाजों ने दिलाया चौथा स्वर्ण, अमन सैनी-प्रगति की कंपाउंड मिश्रित टीम ने कोरिया को हराया

Sun, 30 Jul 2023 10:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 10:28 PM IST
सार

भारत इस समय चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
University Games: Archers get fourth gold, Aman Saini-Pragati's compound mixed team defeats Korea
अमन सैनी और प्रगति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमन सैनी और प्रगति की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी टीम ने रविवार को चीन के चेंगदू में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया जो भारत का इस प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक रहा। अमन और प्रगति ने रोमाचंक फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया के सुआ चो और सेंगहुयान को 157-156 से हराया। भारत इस समय चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है। भारतीयों ने तीरंदाजी में पुरुषों और महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में दो और पदक जीते। संगमप्रीत बिस्ला, अमन सैनी और ऋषभ यादव की पुरुष कंपाउंड टीम ने कोरियाई प्रतिद्वंद्वियों पर 229-225 के स्कोर से जीत हासिल कर कांस्य पदक जीता। पूर्वशा, प्रगति और अवनीत की महिला कंपाउंड तिकड़ी फाइनल में कोरियाई टीम से 224-229 से हार गई जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


निशानेबाजी में रैपिड फायर पिस्टल में मिला रजत
तीरंदाजी के अलावा भारतीयों ने निशानेबाजी में भी दो पदक जीते। विजयवीर, उदयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह ने कुल 1729 के स्कोर से 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। सूर्य प्रताप, सरताज सिंह और ऐश्वर्य तोमर ने 50 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। विजयवीर ने 583 अंक से 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऐश्वर्य ने भी 50 मीटर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed