फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Union Sports Minister Mansukh Mandviya honoured Indian Men`s Hockey team who will win bronze medal in Paris

Paris Olympics: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पुरुष हॉकी टीम को किया सम्मानित, दृढ़ता और जज्बे को सराहा

Sat, 10 Aug 2024 04:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Union Sports Minister Mansukh Mandviya honoured Indian Men`s Hockey team who will win bronze medal in Paris
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को पेरिस से स्वदेश लौट आई हैं। भारत लौटने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने टीम के सदस्यों का सम्मान किया। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

मांडविया ने खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। मांडविया ने कहा,  आपने भारत को बहुत गौरव दिलाया है और लाखों युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है। यह जीत आपकी दृढ़ता, टीम वर्क और अदम्य जज्बे का प्रमाण है। आपने भारत को बहुत गौरव दिलाया है और लाखों युवा एथलीटों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोचिंग स्टाफ और सहयोगी टीम के अथक प्रयास की भी सराहना की। उन्होंने भारत में हॉकी को और अधिक बढ़ावा देने के साथ देश की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मांडविया ने कहा,  हॉकी हमारे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं अधिक है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। टीम द्वारा प्रदर्शित कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और जुनून के कारण यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। आपने दुनिया को दिखाया है कि संकल्प और बुलंद हौसले से क्या हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान मांडविया ने उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed