अंडर-19 क्रिकेटर खुदकुशी: टीम में चयन के लिए पसीना बहा रही थी किशोरी, परिवार का आरोप- तंग कर रहे थे मनचले
तेलंगाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन के लिए कड़ा अभ्यास कर रही एक किशोरी की मौत फांसी लगााकर आत्महत्या करने के कारण हुई है। दो लड़कों पर 'प्यार' के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला
विस्तार
तेलंगाना के विकाराबाद में 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक किशोरी टीम में चयन की तैयारी कर रही थी और यहीं कोचिंग ले रही थी। किशोरी के परिवार ने आरोप लगाया है कि दो युवक उसे प्रेम के नाम पर परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी नाबालिग, क्या पॉक्सो कानून के तहत कार्रवाई?
जिन दो युवकों पर प्रेम के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगा है, उनकी पहचान या उम्र का खुलासा नहीं हुआ है। जान गंवाने वाली किशोरी नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान जाहिर नहीं की जा सकती। पुलिस मानसिक प्रताड़ना और पॉक्सो कानून जैसे हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
