{"_id":"6a3e8c88cc444543780d4372","slug":"two-time-commonwealth-games-champion-mirabai-chanu-to-lead-india-s-weightlifting-challenge-at-glasgow-cwg-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलन टीम की अगुआई करेंगी मीराबाई, बिंद्यारानी भी टीम मे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलन टीम की अगुआई करेंगी मीराबाई, बिंद्यारानी भी टीम मे
Fri, 26 Jun 2026 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:58 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय भारोत्तोलन टीम की घोषणा कर दी गई है। दो बार की चैंपियन मीराबाई चानू इन खेलों में टीम की अगुआई करेंगी और उन पर एक बार फिर पदक लाने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर 23 जुलाई से शुरू होने वाले ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलन अभियान की अगुआई करेंगी। मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक तीन पदक (दो स्वर्ण और एक रजत) जीते हैं। वह महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। चानू के साथ मणिपुर की ही भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी (58 किग्रा) और पंजाब की हरजिंदर कौर (69 किग्रा) भी टीम में शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीते थे।
पुरुष वर्ग में बर्मिंघम के कांस्य पदक विजेता लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। इस टीम में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू कर रहे ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) भी शामिल हैं। भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं 26 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। भारतीय टीम अनुकूलन शिविर (कंडीशनिंग कैंप) के लिए रविवार को बर्मिंघम रवाना होगी और इसके बाद 23 जुलाई को ग्लासगो के लिए यात्रा करेगी।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दबदबा
भारत ने 2018 और 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उसने 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण सहित नौ पदक जीते और फिर 2022 में बर्मिंघम में तीन स्वर्ण सहित 10 पदक अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन
भारतीय भारोत्तोलन टीम इस प्रकार है:
महिला टीम: मीराबाई चानू (48 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा), बिंद्यारानी देवी (58 किग्रा), हरजिंदर कौर (69 किग्रा), संजना (77 किग्रा), मार्टिना देवी (+86 किग्रा)।
पुरुष टीम: ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा), एम. राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा), दिलबाग सिंह (94 किग्रा), लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा)।