फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Threat to Iranian player playing chess without hijab - do not come back to the country

Hijab Controversy: हिजाब के बिना चेस खेलने वाली ईरानी खिलाड़ी को धमकी- लौटकर देश मत आना

Tue, 03 Jan 2023 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 09:53 PM IST
सार

ईरान की चेस खिलाड़ी सारा खादेम ने हिजाब के बिना अपना मैच खेला था। इसके बाद उन्हें देश वापस नहीं लौटने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद वह स्पेन पहुंच गईं।
 

विज्ञापन
Threat to Iranian player playing chess without hijab - do not come back to the country
सारा खादेम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में हिजाब से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईरान की एक चेस खिलाड़ी इसका शिकार हुई है। इस खिलाड़ी ने कजाखस्तान में हिजाब के बिना एक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसके बाद इस खिलाड़ी को देश वापस नहीं लौटने की धमकी मिली थी और यह खिलाड़ी स्पेन पहुंच गई।
विज्ञापन


1997 में पैदा हुई सारा खादेम ने पिछले हफ्ते अलमाटी में हिजाब के बिना फाइड वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में हिजाब के बिना हिस्सा लिया था, जबकि ईरान के सख्त ड्रेस कोड के तहत महिलाओं को एक हेडस्कार्फ पहनना जरूरी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खादम को बाद में कई फोन कॉल आए, जिसमें लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट के बाद घर न लौटने की धमकी दी, जबकि कई अन्य ने कहा कि उन्हें इस विवाद को सुलझाने का वादा करने के बाद ही देश लौटना चाहिए। खादम के रिश्तेदार और माता-पिता ईरान में हैं। इनको भी कई धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। खादम, जिन्हें सारसादत खादेमलशरीह के नाम से भी जाना जाता है, मंगलवार को स्पेन पहुंची हैं। फोन कॉल के कारण आयोजकों ने कजाखस्तान पुलिस की मदद से सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया। इसी वजह से खादम के होटल के कमरे के बाहर चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

सितंबर 2022 से ही ईरान में हिजाब के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। फीफा विश्व कप के दौरान ईरान के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रगान नहीं गाकर इसका विरोध किया था। ईरान में 22 साल की महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अमिनी को गलत पहनावे के लिए हिरासत में लिया गया था। 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की वेबसाइट के अनुसार, खादम दुनिया में 804 वें स्थान पर हैं। वेबसाइट ने उन्हें रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं में एक प्रतिभागी के रूप में सूचीबद्ध किया।


हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 1979 की क्रांति के बाद से ईरान के नेतृत्व के लिए सबसे साहसिक चुनौतियों में से एक है और इसने ईरानियों को सभी क्षेत्रों से आकर्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed