फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   The advance amount of Rs 8 crore given to Tops players is still 'uncertain' due to non-payment of bills

Tops Scheme: टॉप्स खिलाड़ियों को दी गई आठ करोड़ की अग्रिम राशि अभी तक अनिश्चित, बिल जमा नहीं करना बना कारण

Thu, 01 May 2025 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 May 2025 09:56 AM IST
सार

हाल ही में प्रदर्शन आडिट के दौरान इस पर आपत्ति जताई गई जिसके कारण करीब 30 खिलाड़ी ( कोर और डेवलपमेंटल ग्रुप दोनों में) सवालों के घेरे में है। साइ और खेल मंत्रालय के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि संबंधित टॉप्स खिलाड़ियों ने विलंब का उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया जबकि उन्हें बारंबार याद दिलाया गया था।

विज्ञापन
The advance amount of Rs 8 crore given to Tops players is still 'uncertain' due to non-payment of bills
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

खेल मंत्रालय की प्रमुख टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत खिलाड़ियों को दी गई आठ करोड़ रुपये तक की अग्रिम राशि अभी तक अनिश्चित बनी हुई है क्योंकि लाभार्थी बार-बार याद दिलाने के बावजूद बिल या वसूली राशि जमा करने में विफल रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के भीतरी आकलन में इसका खुलासा हुआ है। रकम और उन खिलाड़ियों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हाल ही में प्रदर्शन आडिट के दौरान इस पर आपत्ति जताई गई जिसके कारण करीब 30 खिलाड़ी ( कोर और डेवलपमेंटल ग्रुप दोनों में) सवालों के घेरे में है। साइ और खेल मंत्रालय के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि संबंधित टॉप्स खिलाड़ियों ने विलंब का उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया जबकि उन्हें बारंबार याद दिलाया गया था।
विज्ञापन


समझा जाता है कि इसके लिये उचित उपाय किये जायेंगे ताकि हाल ही में खत्म हुए ओलंपिक चक्र में खर्च किये गए पैसे के बारे में जानकारी मिल सके। मंत्रालय की मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की 155वीं बैठक में इस मसले पर विस्तार से चर्चा की गई। एक सूत्र ने कहा, 'सभी सदस्यों का मानना था कि बिल जमा नहीं करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हालात से निपटने के लिये कई तरह के सुझाव दिये गए। इसमें नकद पुरस्कार में से कटौती या बार बार अनसुनी करने वाले खिलाड़ियों के ताजा प्रस्तावों में से कटौती शामिल है। इस पर हालांकि कोई फैसला नहीं लिया गया। अगली बैठक में फिर यह मसला उठेगा।' खिलाड़ियों को प्रशिक्षण या प्रतिस्पर्धा के लिये अग्रिम भुगतान लेने पर 15 दिन के भीतर बिल जमा करने होते हैं। सूत्र ने कहा, 'हम समझते हैं कि वे व्यस्त है लेकिन कुछ बकाया बिल तो दो साल पुराने हैं। यह करदाताओं का पैसा है और दूसरे खिलाड़ियों के लिये अच्छा उदाहरण नहीं है। जवाबदेही लाना जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed