फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India Women Win 10m Air Rifle Team Silver; Elavenil, Sonam Reach Individual Final

एशियन गेम्स में भारत का पहला पदक: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत; इलावेनिल-सोनम-विदर्सा ने किया कमाल

Sun, 20 Sep 2026 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक के साथ अपना खाता खोला। इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुमकल की तिकड़ी दूसरे स्थान पर रही। सोनम और इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Women Win 10m Air Rifle Team Silver; Elavenil, Sonam Reach Individual Final
एशियन गेम्स में इन तीनों ने भारत को पहला पदक दिलाया - फोटो : Twitter

विस्तार

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पदक अभियान की शुरुआत कर दी है। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुमकल की तिकड़ी ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने 16 टीमों की स्पर्धा में कुल 1897 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

चीन ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
चीन ने 1904.2 अंक के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मेजबान जापान 1897.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत और जापान के बीच सिर्फ 0.1 अंक का अंतर रहा। भारत का यह एशियन गेम्स 2026 में पहला पदक है। हालांकि, एमएमए में सुचिका तारियाल के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत का एक पदक पहले ही पक्का हो चुका था। पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ सुचिका ने कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलावेनिल और सोनम व्यक्तिगत फाइनल में
महिला 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत को दो पदक की उम्मीद है। इलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 57 निशानेबाजों के बीच सोनम 634.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि इलावेनिल ने 633.5 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया। तीसरी भारतीय निशानेबाज विदर्सा 630.4 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

छह सीरीज में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन
पहली सीरीज के बाद भारतीय तिकड़ी ने कुल 316.9 अंक जुटाए। दूसरी सीरीज में टीम ने 316.8 अंक हासिल किए। तीसरी सीरीज में भारतीय निशानेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 317.9 अंक जुटाए और कुल स्कोर 951.6 तक पहुंचाया। चौथी सीरीज में भारत ने 316.2 अंक हासिल किए और कुल स्कोर 1267.8 हो गया। पांचवीं सीरीज में टीम का स्कोर 314.8 रहा, लेकिन अंतिम सीरीज में 315.4 अंक के साथ भारतीय टीम ने कुल 1897 अंक जुटाकर रजत पदक पक्का किया।

इलावेनिल और सोनम का शानदार रिकॉर्ड
इलावेनिल वलारिवन आईएसएसएफ विश्व कप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2019 और 2023 में विश्व कप में पीला तमगा अपने नाम किया था। वहीं सोनम मस्कर आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में तीन बार रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में विश्व कप फाइनल में रजत पदक जीता था। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय निशानेबाजों ने रिकॉर्ड 22 पदक जीते थे। इनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। आइची-नागोया में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर पदक का खाता खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed