Australian Open 2022: तुमने मुझे रुला दिया, कॉर्नेट की इस बात पर छलके कमेंटेटर डोकिच के आंसू, कैमरे में कैद हुआ भावुक पल
फ्रांस की स्टार खिलाड़ी एलिजे कॉर्नेट के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन 2022 के चौथे दौर में दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सिमोना हालेप को हराकर उलटफेर किया और पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस की स्टार खिलाड़ी एलिजे कॉर्नेट के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन 2022 के चौथे दौर में दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सिमोना हालेप को हराकर उलटफेर किया और पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। 32 वर्षीय कॉर्नेट 63वें प्रयास में किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। इस मौके पर बेहद भावुक दिखीं।
कॉर्नेट ने अपना 32वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद 11वीं वरीय और पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोमानिया की हालेप को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में 17वीं बार भाग ले रही हैं। दुनिया की 61वीं रैंक वाली कॉर्नेट का सामना अब क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की 27वीं वरीयता प्राप्त डेनिली कोलिन्स से होगा, जिन्होंने 19वीं वरीय एलिस मर्टन्स को लगभग तीन घंटे तक चले मैच में 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। कोलिन्स 2019 में यहां सेमीफाइनल में पहुंची थी।
मैच जीतने के बाद कॉर्नेट काफी भावुक दिखीं लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर और पूर्व खिलाड़ी जेलेना डोकिच को कुछ ऐसा कहा कि उनकी आँखों में आंसू आ गए।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिच ने टेनिस कोर्ट पर ही कॉर्नेट का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने कॉर्नेट को 2009 की याद दिलाते हुए कहा, "मैं समझ सकती हूं कि ये तुम्हारे लिए कितना भावुक पल है। 13 साल पहले इसी जगह पर तुम चौथे दौर का मुकाबला खेल रही थी और मैं क्वार्टरफाइनल में तुम्हारे खिलाफ खेलने का इंतजार कर रही थी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और तुम हार गई लेकिन आज फिर तुम यहां हो और इस बार अपने पहले ग्रैंडस्लैम क्वार्टरफाइनल में पहुंची हो।"
No dry eyes in the house 😭😭😭
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 24, 2022
This on-court interview between @alizecornet and Jelena Dokic is everything. #AusOpen · #AO2022 pic.twitter.com/F3nN0XSHNX
कॉर्नेट ने भी उस पल को याद करते हुए कहा कि मैं आपके खिलाफ खेलने को उत्सुक थी। मैं बहुत निराश थी। मुझे आपका खेल पसंद था और मैं आपके खिलाफ क्वार्टरफाइनल खेलने को लेकर बहुत उत्साहित थी और मैं ऐसा नहीं कर सकी और यह वास्तव में दर्दनाक था। अब 13 साल बाद, तुम यहां हो, मैं अभी भी यहां हूं।
इस इंटरव्यू के दौरान कॉर्नेट ने डोकिच से कहा, "जिस तरह से तुम अपने जीवन में आगे बढ़ी, मुझे लगता है कि हमें आपको बधाई देना चाहिए। आप एक अद्भुत खिलाड़ी थी और अब एक अद्भुत कमेंटेटर हैं।"
कॉर्नेट की यह बात सुनकर डोकिच बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, "तुमने मुझे रुला दिया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं रो रही हूं। शुक्रिया एलिज़े कॉर्नेट।