{"_id":"6033ec1fc4285671ca332ae9","slug":"wta-rankings-novak-djokovic-remain-1st-naomi-osaka-climbs-to-second-spot-after-australian-open-triumph","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tennis Rankings: जोकोविच की बादशाहत कायम, महिलाओं में ओसाका दूसरे स्थान पर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Tennis Rankings: जोकोविच की बादशाहत कायम, महिलाओं में ओसाका दूसरे स्थान पर
Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
नाओमी ओसाका
- फोटो : social media
साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन की समाप्ति के बाद सोमवार को महिलाओं और पुरुषों की ताजा रैंकिंग जारी हुई है। इसमें पुरुषों में फाइनल तक का सफर करने वाले रूस के डेनियल मेदवेदेव को बड़ा फायदा हुआ है और वे अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं महिलाओं में विजेता रहीं नाओमी ओसाका को एक स्थान का फायदा हुआ।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में जापान की स्टार महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके अब 7835 अंक हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी 9186 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं। इसमें रोम की सिमोना हालेप (7255) तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं।
विज्ञापन
बात करें पुरुष रैंकिंग की तो सर्बिया के नोवाक जोकोविच 12030 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः राफेल नडाल (9850) और डेनियल मेदवेदेव (9735) हैं।
विज्ञापन
विश्व टेनिस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ा है। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल को चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह 148वें स्थान पर खिसक गए हैं। प्रजनेश को सात स्थान का नुकसान हुआ है और वह 138वें स्थान पर खिसक गए। वहीं, रामकुमार 200वें स्थान पर खिसक गए हैं। कुमार को 10 स्थान का नकसान हुआ है।