फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   WTA Finals 2021 Estonia tennis Player Anett Kontaveit will face Spain Garbine Muguruza in WTA finals

WTA Finals 2021: डब्ल्यूटीए का फाइनल मुकाबला तय, एनेट कोंटावित-गार्बिन मुगुरुजा के बीच होगी खिताबी टक्कर

Wed, 17 Nov 2021 03:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 17 Nov 2021 03:00 PM IST
सार

एनेट कोंंटावित डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। खिताबी मुकाबले में उनकी टक्कर स्पेन का गार्बिन मुगुरुजा से होगी। सेमीफाइनल में जहां कोंटावित ने मारिया सकारी को हराया वहीं, मुगुरुजा ने पाउला बडोसा को शिकस्त दी। 

विज्ञापन
WTA Finals 2021 Estonia tennis Player Anett Kontaveit will face Spain Garbine Muguruza in WTA finals
एनेट कोंटावित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा और विश्व की आठवें नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी इस्टोनिया की एनेट कोंटावित मैक्सिको के ग्वादलजारा में खेली जा रही डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। 17 नंवबर को इन दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुगुरुजा और कोंटावित पहली बार अपने टेनिस करियर में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। 

विज्ञापन


सेमीफाइनल में मुगुरुजा ने बडोसा को हराया

डब्ल्यूटीए फाइल्स चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में गार्बिन मुगुरुजा ने अपनी हमवतन खिलाड़ी पाउला बडोसा को सीधे सेटों में हराया। मुगुरुजा ने यह मुकाबला 6-3, 63 के अंतर से अपने नाम किया। बडोसा पूरे मैच के दौरान अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के आगे संघर्ष करते नजर आईं। इस दौरान मुगुरुजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करके उन्हें चारों खाने चित कर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद मुगुरुजा ने कहा कि मैं यहां ग्वादलजारा में मेरा यह सबसे अच्छा मैच था। 
विज्ञापन


कोंटावित ने सकारी को दी मात

डब्ल्यूटीए फाइनल्स का दूसरा सेमीफाइनल विश्व के छठे नंबर की खिलाड़ी ग्रीस की मारिया सकारी और दुनिया की आठवीं वरीयता प्राप्त इस्टोनिया की एनेट कोंटावित के की बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोंटावित ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया। जबकि, दूसरे सेट में मारिया सकारी ने वापसी करते हुए स्पेनिश खिलाड़ी पर 6-3 से जीत दर्ज की। एक-एक सेट जीतने के बाद यह कहना मुश्किल था कि कौन फाइनल का टिकट कटाएगा। लेकिन तीसरे सेट में इस्टोनियाई खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सकारी पर 6-3 से जीत दर्ज की। इस जीते के बाद कोंटावित ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed