{"_id":"63d9f23ff7595d0a0d322953","slug":"world-record-made-in-australian-open-nine-lakh-spectators-enjoyed-tennis-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन में बना विश्व रिकॉर्ड, नौ लाख दर्शकों ने उठाया टेनिस का लुत्फ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन में बना विश्व रिकॉर्ड, नौ लाख दर्शकों ने उठाया टेनिस का लुत्फ
Wed, 01 Feb 2023 10:31 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:31 AM IST
सार
इस बार तीन हफ्तों में यहां 8,39,192 दर्शक मेलबर्न पार्क में टेनिस मैचों का नजारा लेने पहुंचे। क्वालिफाइंग स्पर्धाओं के दौरान 60 हजार से ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति थी।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में इस बार सर्बिया के जोकोविच ने रिकॉर्ड दसवां खिताब ही नहीं जीता बल्कि इस बार दर्शकों की उपस्थिति का भी नया कीर्तिमान बन गया। इस बार तीन हफ्तों में यहां 8,39,192 दर्शक मेलबर्न पार्क में टेनिस मैचों का नजारा लेने पहुंचे। क्वालिफाइंग स्पर्धाओं के दौरान 60 हजार से ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति थी। कुल मिलाकर यह संख्या 902, 312 बैठती है। एक दिन में सर्वाधिक दर्शकों का कीर्तिमान भी टूट गया।
इक्कीस जनवरी को यहां 94, 854 दर्शक मौजूद थे, पिछला रिकॉर्ड जनवरी 2020 का 93,709 का था। दो वर्षों में पहली बार कोरोना के नियमों में राहत दी गई थी। दर्शकों की उपस्थिति का पिछला रिकॉर्ड 812, 174 दर्शकों का था जो जनवरी 2020 में बना था। इस बार दर्शकों ने पिछले वर्ष अन्य ग्रैंडस्लैमों विंबलडन (515, 164), फ्रेंच ओपन (613, 500) और यूएस ओपन (776, 120) को भी पीछे छोड़ा।