फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   World number one women tennis player Ashleigh Barty announces engagement

एश्ले बार्टी: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने की सगाई, पति के साथ तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी

Wed, 24 Nov 2021 01:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Nov 2021 01:07 PM IST
सार

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने लंबे समय के दोस्त रहे गैरी किसीक के साथ रिश्ते की बात सार्वजनिक की। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उंगलियों में अंगूठी के साथ अपने जीवनसाथी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भविष्य के पति'। 
 

विज्ञापन
World number one women tennis player Ashleigh Barty announces engagement
एश्ले बार्टी - फोटो : instgram@ashbarty

विस्तार

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने लंबे समय के दोस्त रहे गैरी किसीक के साथ रिश्ते की बात सार्वजनिक की। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उंगलियों में अंगूठी के साथ अपने जीवनसाथी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भविष्य के पति'। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ash Barty (@ashbarty)

विज्ञापन


डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बार्टी लगातार तीसरी बार टॉप रैंक के साथ साल का अंत करेंगी। उन्होंने इस सत्र में विंबलडन समेत कुल पांच टूर्नामेंट जीते हैं। उन्होंने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले यूएस ओपन में हिस्सा लिया था और अब वह जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारियों में लगी हैं। उन्होंने अगले सत्र की शुरुआत से पहले खुद को तरोताजा बताया और कहा कि तीन महीने का ब्रेक उनके लिए फायदेमंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विंबलडन से पहले बार्टी ने अपने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, 'कई लोग मेरे नंबर एक खिलाड़ी होने  पर सवाल उठा रहे थे ऐसे में मुझे खुद को साबित करना था और विंबलडन की जीत से मैंने ऐसा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed