फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   World number one tennis player Novak Djokovic will not play in Indian Wells not allowed without vaccination

Novak Djokovic: इंडियन वेल्स में नहीं खेल पाएंगे विश्व नंबर-1 जोकोविच, बिना टीकाकरण के नहीं मिली अनुमति

Mon, 06 Mar 2023 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा इकाई ने जोकोविच का बिना टीकाकरण के खेलने का आग्रह अस्वीकार कर दिया है। बाइस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन हाल ही में दुबई टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पराजित हो गए थे।

विज्ञापन
World number one tennis player Novak Djokovic will not play in Indian Wells not allowed without vaccination
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने बीएनपी पारिबास ओपन से नाम वापस ले लिया है। दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए बिना कोरोना टीकाकरण के प्रवेश का उनका प्रयास विफल रहा। इंडियन वेल्स में होने वाले महिला और पुरुष टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार से होगी।
विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा इकाई ने जोकोविच का बिना टीकाकरण के खेलने का आग्रह अस्वीकार कर दिया है। बाइस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन हाल ही में दुबई टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पराजित हो गए थे।
विज्ञापन


जोकोविच को दुबई ओपन में मिली थी हार
जोकोविच को हाल ही में दुबई ओपन के फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव के हाथों हार मिली थी। जोकोविच के 15 जीत का क्रम टूटा था। मेदवेदेव ने विश्व नंबर-1 खिलाड़ी के खिलाफ 6-4, 6-4 से मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहां उन्होंने रूस के ही आंद्रे रूबलेव को 6-2, 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच को थी अमेरिका जाने की उम्मीद
आठ मार्च से शुरू होने वाले इंडियन वेल्स में जोकोविच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कोरोनावायरस का टीका नहीं लगाया है। उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि अमेरिका में वीजा छूट दी जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। जोकोविच ने दुबई ओपन में हार के बाद कहा था, ''मैं अभी भी अमेरिका से समाचार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। अगर अमेरिका में नहीं खेल पाता हूं तो क्ले कोर्ट पर खेलूंगा। मोंटे कार्लो शायद अगला टूर्नामेंट है। अगर ऐसा है तो मैं कुछ समय निकालूंगा और तैयारी करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed