{"_id":"575456a54f1c1bf64510919a","slug":"world-number-one-novak-djokovic-wins-maiden-french-open-tennis-title-by-beating-andy-murray","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन, चारों ग्रैंडस्लैम खिताब किए अपने नाम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन, चारों ग्रैंडस्लैम खिताब किए अपने नाम
एजेंसी /पेरिस
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic
- फोटो : Reuters
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को रोलां गैरों की लाल बजरी पर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत इतिहास रच दिया। टॉप सीड सर्बियाई स्टार ने फाइनल में दूसरे सीड ब्रिटिश स्टार एंडी मरे को 3-6, 6-1, 6-2, 6-4 से हराकर अपना कॅरियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया।
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन के जीतने के साथ ही जोकोविच ने सभी चारों ग्रैंडस्लैम अपने नाम करने का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले वह विंबलडन, यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं। उनसे पहले आठ टेनिस स्टार अपना कॅरियर ग्रैंडस्लैम पूरा कर चुके हैं। 29 वर्षीय जोकोविच पेरिस में तीन बार फाइनल में पहुंचे। दो बार 2012 और 2014 में उन्हें राफेल नदाल से शिकस्त मिली थी जबकि पिछले साल उन्हें मौजूदा चैंपियन स्टान वावरिंका ने हराया था।
विज्ञापन
वहीं, मरे 1937 में बुनी अस्टीन के बाद से फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। लेकिन वह फाइनल में जोकोविच की चुनौती को तोड़ नहीं सके और फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बनने से वंचित रह गए। सनद रहे स्विस स्टार रोजर फेडरर सिर्फ एक बार ही 2009 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतने में सफल रहे जबकि वह 11 बार रोलां गैरों के फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन