{"_id":"64a5a943c120ba8db40331d5","slug":"wimbledon-open-swiatek-in-third-round-medvedev-also-wins-eighth-seed-maria-sakari-got-defeated-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon Open: स्विायतेक तीसरे दौर में, मेदवेदेव भी जीते; आठवीं वरीय मारिया सकारी को मिली हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon Open: स्विायतेक तीसरे दौर में, मेदवेदेव भी जीते; आठवीं वरीय मारिया सकारी को मिली हार
Wed, 05 Jul 2023 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:02 PM IST
सार
बारिश के कारण स्थिति ये है कि ज्यादातर मैच पूरे नहीं हो पाए हैं। कई खिलाडियों को अब तक कोर्ट में कदम रखने का भी मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
इगा स्वियातेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंबलडन में लगातार तीसरे दिन बारिश के साये के बीच सर्वोच्च वरीय पोलैंड की इगा स्वियातेक ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि रूस के तीसरी वरीय दानिल मेदवेदेव ने जीत से शुरुआत की। आठवीं वरीय ग्रीस की मारिया सकारी को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यूक्रेन की मार्ता कोस्टयुक ने 0-6, 7-5, 6-2 से हराया। सेंटर कोर्ट पर खेल रहीं स्वियातेक ने सोरिबस टोरमो को 6-2, 6-0 से हराया।
टियाफो ने चीन के वू यी बिंग को हराया
मेदवेदेव ने इंग्लैंड के आर्थर फेरी को 7-5, 6-4, 6-3 से हराया। 21वीं वरीय बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने जोपान को शो शिमाबुकुरो को 6-1, 6-2, 6-1 से परास्त किया। दसवीं वरीय अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो चीन के वू यी से 7-6, 6-3, 6-4 से जीते। कनाडा के मिलोस राओनिक ने ऑस्ट्रिया के डेनिस नोवाक को 6-7, 6-4, 7-6, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं आठवीं वरीय इटली का यानिक सिनर ने अर्जेंटीना के जुआन सेरुंडोलो को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
ओस्टापेंको दूसरे दौर में पहुंचीं
महिला वर्ग में रूस की दारिया कास्ताकिना ने इंग्लैंड की जोडी अना बरेज को आसानी से 6-0, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। 2017 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली लातविया की जेलेना ओस्टापेंको ने बेल्जियम की मिनेन को 6-1, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचीं।
विज्ञापन
पहले दौर के मैच ही नहीं हुए पूरे
बारिश के कारण स्थिति ये है कि ज्यादातर मैच पूरे नहीं हो पाए हैं। कई खिलाडियों को अब तक कोर्ट में कदम रखने का भी मौका नहीं मिला है। वहीं सेंटर कोर्ट और कोर्ट नंबर एक पर खेलने वाले खिलाड़ी अपने दूसरे दौर के मैच खेल रहे हैं।