{"_id":"68723cc3e3e43523ab0fb484","slug":"wimbledon-men-s-singles-final-preview-carlos-alcaraz-vs-jannik-sinner-rivalry-and-head-to-head-records-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से एक कदम दूर कार्लोस अल्कारेज, फाइनल में मिलेगी सिनर की चुनौती","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से एक कदम दूर कार्लोस अल्कारेज, फाइनल में मिलेगी सिनर की चुनौती
Sat, 12 Jul 2025 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:15 PM IST
सार
अल्कारेज लगातार दो बार विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं और अब उन्हें सिनर की चुनौती मिलेगी। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ऑल इंग्लैंड क्लब में पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
सिनर और अल्कारेज
- फोटो : Instagram/PTI
विस्तार
स्पेन के कार्लोस अल्कारेज विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से एक कदम दूर हैं। अल्कारेज का वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सामना यानिक सिनर से होगा। सिनर ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अल्कारेज लगातार दो बार विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं और अब उन्हें सिनर की चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे सिनर
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ऑल इंग्लैंड क्लब में पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे। इस मैच में फ्रेंच ओपन के फाइनल की पुनरावृति होगी जिसमें अल्कारेज ने पहले दो सेट गंवाने और तीन मैच प्वाइंट बचाकर जीत हासिल की थी। अल्कारेज ने सेमीफाइनल में टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर लगातार तीसरी विंबलडन चैंपियनशिप जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए थे।

फ्रेंच ओपन के फाइनल में अल्कारेज से सिनर को मिली थी हार
फ्रेंच ओपन के फाइनल के ठीक पांच सप्ताह बाद सिनर और अल्कारेज फिर से एक दूसरे के आमने सामने होंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि फ्रेंच ओपन का फाइनल लाल बजरी पर खेला गया था जबकि विंबलडन का फाइनल ग्रास कोर्ट पर होगा। अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन का फाइनल पांच घंटे 29 मिनट में जीता था और रविवार को इन दोनों के बीच फिर से कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। अल्कारेज का ग्रैंडस्लैम फाइनल में रिकॉर्ड 5-0 है। सिनर के नाम पर तीन ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। अल्कारेज विंबलडन में लगातार 24 मैच जीत चुके हैं और वह इस संख्या में इजाफा करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो 12 मैच खेले गए हैं उनमें से अल्कारेज ने आठ और सिनर ने चार मैच जीते हैं। अल्कारेज ने हालांकि इटली के खिलाड़ी के खिलाफ पिछले पांचों मुकाबले जीते हैं।

स्पेन के इस खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि वह उनके करियर का सबसे कड़ा मैच था। उन्होंने कहा, यह अब तक का मेरा सबसे अच्छा मैच था। मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं है कि उसने मुझे मेरी आखिरी सीमा तक धकेल दिया। उम्मीद है कि रविवार को मैं अपनी सीमा में रहूंगा। यह एक शानदार फाइनल होगा और मैं इसमें खेलने के लिए उत्साहित हूं। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि मुझे फिर से कोर्ट पर साढ़े पांच घंटे न बिताने पड़ें, लेकिन अगर इसकी जरूरत पड़ी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।
इटली के खिलाड़ी सिनर को भी उम्मीद है कि यह रोमांचक फाइनल होगा। सिनर ने कहा, उम्मीद है कि यह मैच भी पिछले मैच की तरह रोमांचक होगा। मुझे नहीं पता कि यह और बेहतर होगा या नहीं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह संभव है।