फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon 2025: Djokovic fell on court, said- my body is no longer same, Cobolli helped and won hearts Video

Wimbledon 2025: कोर्ट पर गिरे जोकोविच, कहा- मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा, कोबोली ने मदद कर जीता फैंस का दिल

Thu, 10 Jul 2025 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Jul 2025 04:39 PM IST
सार

कोबोली के खिलाफ मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, 'मैं बहुत बुरी तरीके से गिरा। काफी विचित्र स्थिति थी। घास वाले कोर्ट पर ऐसा होता है।'

विज्ञापन
Wimbledon 2025: Djokovic fell on court, said- my body is no longer same, Cobolli helped and won hearts Video
जोकोविच - फोटो : ANI

विस्तार

विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने इटालियन फैबियो कोबोली के खिलाफ मुकाबले को अपने नाम किया। जीत हासिल करने से ठीक पहले जोकोविच कोर्ट पर गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद फैंस को झटका लगा। मैच के बाद जोकोविच ने कहा, 'मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा।' कोर्ट पर गिरे जोकोविच की कोबोली ने मदद की। इसके बाद जोकोविच स्ट्रेचिंग करते नजर आए। कोबोली ने फिर उनका टेनिस रैकेट उठाकर उन्हें दिया और फैंस का दिल जीत लिया। जोकोविच ने कहा कि चोट इतनी गंभीर नहीं है और वह यानिक सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में फिट होकर उतरेंगे। यह मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोबोली के खिलाफ मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, 'मैं बहुत बुरी तरीके से गिरा। काफी विचित्र स्थिति थी। घास वाले कोर्ट पर ऐसा होता है। घास वाले कोर्ट पर अब तक अपने करियर में मैं कई बार इस स्थिति का सामना कर चुका हूं। निश्चित तौर पर मेरा शरीर अब पहले की तरह नहीं रह गया है। इसलिए मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ उसका वास्तविक प्रभाव मैं अगले दिन महसूस करूंगा। तो चलिए देखते हैं।'


जोकोविच ने कहा, 'मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अगले 24-48 घंटे कोर्ट में इसके ज्यादा गंभीर परिणाम नहीं होंगे और मैं दो दिनों में ठीक हो जाऊंगा और बिना दर्द के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा पाऊंगा।' जोकोविच ने 2023 में यूएस ओपन के बाद से कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है, लेकिन वह 2018 के बाद से हर विंबलडन फाइनल में दिखाई दिए हैं और ऑल इंग्लैंड क्लब में इस बार उनके पास 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, 'ग्रैंडस्लैम में अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा से मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है। मैं फिर से एक और अच्छी स्थिति में हूं।'

जोकोविच ने कहा, 'सिनर और अल्काराज, हम जानते हैं कि वे टेनिस में अभी प्रमुख शक्ति हैं। अगर मैं कम से कम एक कदम आगे जाना चाहता हूं, तो मुझे दुनिया के नंबर एक को हराना होगा और अंत में फाइनल में अल्काराज खेलना होगा। मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं फिट होने पर गेंद को खेल रहा हूं, मुझे लगता है कि मैं उन लोगों को कड़ी टक्कर दे सकता हूं और यहां तक कि अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाता हूं तो उन्हें हरा भी सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed