फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon 2022 Sania Mirza Mate Pavic Advance to 2nd Round of Mixed Doubles Know More News in Hindi

Wimbledon 2022: आखिरी बार विंबलडन खेल रही सानिया का कमाल, शानदार जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई

Sat, 02 Jul 2022 12:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार मेट पैविक की जोड़ी ने पहले दौर की बाधा पार कर ली है। उन्होंने डेविड वेगा और नतेला की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-6 के अंतर से हराया। 
 

विज्ञापन
Wimbledon 2022 Sania Mirza Mate Pavic Advance to 2nd Round of Mixed Doubles Know More News in Hindi
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशिया के जोड़ीदार मेट पैविक ने विंबलडन ओपन में पहले दौर की बाधा पार कर ली है। इन दोनों ने डेविड वेगा और नतेला की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-6 के अंतर से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई है। यह सानिया का आखिरी विंबलडन ओपन है और उन्होंने मिश्रित युगल में इसकी शानदार शुरुआत की है। सानिया पहले ही एलान कर चुकी हैं कि इस सीजन के बाद वो टेनिस से संन्यास ले लेंगी। 
विज्ञापन


महिला युगल के अपने पहले मुकाबले में सानिया मिर्जा और उनकी चेक गणराज्य की जोड़ीदार लूसी ह्रादेका को हार का सामना करना पड़ा था। पहले दौर में हार के साथ ही महिला युगल में सानिया की उम्मीदें खत्म हो गई थी, लेकिन मिश्रित युगल में उनकी उम्मीदें कायम हैं। महिला युगल में सानिया और लूसी की जोड़ी को पोलैंड की मैगडलीना और ब्राजील की बीत्रोज हदाद माइया ने 4-6, 6-4, 6-2 के अंतर से मात दी थी। 
विज्ञापन


35 साल की सानिया ने अपने करियर का एकमात्र विंबलडन खिताब मार्टिना हिंगिस के साथ जीता था। 2015 में यह कारनामा करने के बाद सानिया कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विंबलडन के आधिकारिक पेज पर सानिया का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो विंबलडन को याद करेंगी, लेकिन यह आगे बढ़ने का समय है।  उन्होंने कहा "जीवन में कई चीजें हैं जो समय के साथ टेनिस खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती हैं और मैं अब उस स्थिति में पहुंच गई हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed