फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Williams sisters move to last 16 at australian open.

विलियम्स बहनें आगे बढ़ीं, जोकोविच भी अगले दौर में

Sat, 24 Jan 2015 05:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Williams sisters move to last 16 at australian open.

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का जलवा जारी है और इस नंबर वन महिला खिलाड़ी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बना ली है। सेरेना के अलावा उनकी बड़ी बहन वीनस भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच भी तीसरे दौर की बाधा पार करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


अपने छठे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर बढ़ते हुए सेरेना ने 26वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की ऐलिना स्वितोलिना के खिलाफ पहले सेट में 4-6 से मात मिली, लेकिन फिर उन्होंने अपने खेल का स्तर उठाते हुए अगले दोनों सेट 6-2, 6-0 से अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन


सेरेना अब अगले दौर में स्पेन की गारबिन मुगुरुजा से भिड़ेंगी, जिन्होंने स्विट्जरलैंड की तिमिया को 6-3, 4-6, 6-0 से हराया। वहीं 34 वर्षीय वीनस ने इटली की कैमिला को 4-6, 7-6, 6-1 से हराकर छठी वरीयता प्राप्त एग्निएस्का राद्वांस्का से भिड़ने का अधिकार हासिल किया। राद्वांस्का ने अमेरिका की लेपचेंको को 6-0, 7-5 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में पिछले साल की फाइनलिस्ट डोमिनिका सिबुलकोवा ने फ्रांस की एलिज कोर्नेट को 7-5, 6-2 से मात दी।

पुरुष वर्ग में दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच तीसरे दौर की बाधा पार करने में सफल रहे। उन्होंने 31वीं सीड फर्नांडो वर्डास्को को 7-6, 6-3, 6-4 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बनाई। गत चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने फिनलैंड के जार्को निएमिनेन को 6-4, 6-2, 6-4 से मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश किया।

वावरिंका ने पिछले साल फाइनल में राफेल नदाल को हराकर खिताब जीता था। उन्हें अब स्पेन के गुइलेरमो गार्सिया लोपेज के खिलाफ खेलना है, जिन्होंने कनाडा के पोसपिसिल को 6-2, 6-4, 6-4 से मात दी। आठवीं वरीयता प्राप्त कनाडा के मिलोस राओनिक भी जर्मनी के बेंजामिन बेकर को सीधे सेट में 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर आगे बढ़ गए।
डेविड फेरर ने जाइल्स सिमोन को 6-2, 7-5, से हराया। अन्य मुकाबलों में फेलिसियानो लोपेज ने जानोविक, मुलर ने जॉन इस्नर, केई निशिकोरी ने जॉनसन को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भूपति का सफर खत्म
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर शनिवार को मिक्स्ड डबल्स में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया है। हालांकि भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने विजयी आगाज करने में जरूर कामयाबी हासिल की। भूपति और उनकी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार जर्मिला गाजदोसोवा को चीनी ताइपे की हाओ चिंग और ब्रिटेन के एंडी मरे ने एक घंटे 40 मिनट चले मुकाबले में 4-6, 7-6, 10-8 से शिकस्त दी। हालांकि भूपति-जर्मिला ने 29 मिनट में पहला सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा सके।

वहीं जूनियर वर्ग में लड़कियों के सिंगल्स मुकाबले में प्रांजला ने दक्षिण अफ्रीका की कैटी पोलुटा को 6-4, 6-3 से मात दी। वहीं लड़कों के सिंगल्स मुकाबले में सुमित नागल ने अमेरिका के माइकल ममोह को 6-2, 4-6, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि लड़कियों के एक अन्य सिंगल्स मैच में ओजस्वनी सिंह ने पहला सेट जीतने के बाद बढ़त और मैच गंवा दिया। उन्हें अमेरिकी की ओलिविया होगेर ने 0-6, 6-4, 6-1 से हराया।

पटरी से उतरी फेड एक्सप्रेस
साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के पांचवें दिन पुरुष सिंगल्स में बड़ा उलटफेर देखने को मिला और पूर्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे राउंड में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। हालांकि पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में राफेल नदाल, एंडी मरे और महिला वर्ग में मारिया शारापोवा, सिमोना हालेप और ई बुचार्ड आसानी से चौथे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।

17 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता और दूसरी सीड फेडरर को इटली के गैरवरीय खिलाड़ी एंद्रियास सेप्पी ने कड़े मुकाबले में 6-4, 7-6, 4-6, 7-6 से हराया। 14 साल में फेडरर की टूर्नामेंट में यह सबसे निराशाजनक प्रदर्शन है। साथ ही 2012 विंबलडन के बाद एक बार फिर वह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से वंचित रह गए। दूसरी ओर छठी सीड मरे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुर्तगाल के जोआ सौसा को 6-1, 6-1, 7-5 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया। तीसरी सीड नदाल ने इस्राइल के डी सेला को 6-1, 6-0, 7-5 से और सातवीं सीड टॉमस बर्डिच ने विक्टर ट्रोएकी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर आसानी से चौथे राउंड में प्रवेश किया।


शारापोवा और बुचार्ड भी बढ़ीं
महिला वर्ग में दूसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा ने 31वीं सीड कजाकिस्तान की जेड डियास को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराकर आसानी से चौथे राउंड में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में तीसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स को 6-4, 7-5 से, 21वीं सीड चीन की पेंग शुई कजाखस्तान की वाई श्वेदोवा को 7-6, 6-3 से और सातवीं सीड कनाडा की ई बुचार्ड फ्रांस की सी गार्सिया को 7-5, 6-0 से हराकर चौथे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि 14वीं सीड इटली की सारा इरानी को हारकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed