{"_id":"577cc4a54f1c1b6e697fb8c3","slug":"venus-and-serena-williams-through-to-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं विलियम्स बहनें","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
11वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं विलियम्स बहनें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Jul 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी और छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं।
विज्ञापन
विलियम्स बहनों ने महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचकर ऑल इंगलैंड क्लब में फिर से ‘ऑल विलियम्स फाइनल’ की उम्मीदें जगा दी हैं। सेरेना 10वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दोनों बहनों ने आपस में 11 बार यह खिताब जीता है, जिसमें वीनस ने 5 और सेरेना ने 6 बार जीता।
विज्ञापन
साथ ही 11वीं बार ऐसा हुआ है जब दोनों बहनें एक साथ किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वर्ल्ड नंबर वन सेरेना ने क्वार्टर फाइनल में रूस की अनास्तासिया पाव्लूचेंकोवा को 6-4, 6-4 से हरा दिया।
विज्ञापन
इससे पहले, पूर्व नंबर वन और 5 बार विंबलडन जीत चुकीं वीनस ने कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 7-6, 6-2 से हराया। वह 2009 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। 8वीं सीड और 36 साल की वीनस इस साल की विंबलडन में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी (पुरुष या महिला) हैं। 2010 के यूएस ओपन में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वह पहली बार अंतिम-4 में पहुंची हैं।
सेमीफाइनल में गत चैंपियन सेरेना का सामना रूस की गैर वरीय एलीना वेस्नीना से होगा जिन्होंने डोमिनिका सिबुल्कोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।
मार्टिना नवरातिलोवा (1994) के बाद विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं 36 वर्षीया वीनस को फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एंजेलिका क्रेबर से होगा जिन्होंने रोमानिया की सिमोना हालेप को 7-5, 7-6 से हराया।