{"_id":"5ccc6389bdec220743637bc6","slug":"vadehi-chaudhary-and-soha-sadik-enters-in-asian-ranking-tennis-championship-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदैही-सोहा एटीटी एशियाई रैंकिंग महिला टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वेदैही-सोहा एटीटी एशियाई रैंकिंग महिला टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
Fri, 03 May 2019 09:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 03 May 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
tennis
वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली गुजरात की वेदैही चौधरी खिताब की प्रबल दावेदार निधि चिलुमुला को मात देकर फिनआईक्यू एटीटी एशियाई रैंकिंग महिला टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन वैदेही ने निधि को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
अब उनका सामना पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन साई समिथा चामर्थी से होगा, जिन्होंने रिया उगोवेजा को 6-1, 6-0 से हराया। जूनियर खिलाड़ी सोहा सादिक ने वंशिका पठानिया को 6-3, 7-5 से मात दी। फाइनल में जगह बनाने के लिए उनकी भिड़ंत प्रतिभा नारायण प्रसाद से होगी, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड धारक बेला तमहांकर को 6-3, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन