फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2021 World number one tennis player Novak Djokovic defeated Matteo Berrettini to reach the semifinals

US Open 2021: जोकोविच करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने से दो कदम दूर, बेरेटिनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 09 Sep 2021 10:30 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Sep 2021 10:30 AM IST
सार

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को मात दी। अब सेेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला ज्वेरेव से होगा। 

विज्ञापन
US Open 2021 World number one tennis player Novak Djokovic defeated Matteo Berrettini to reach the semifinals
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर वन पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को शिकस्त दी। जोकोविच ने इस मुकाबले में वापसी करते हुए इटैलियन खिलाड़ी को 5-7, 6-2, 6-2, 6-3 से हराया। ग्रैंड स्लैम मैचों में जोकोविच की यह लगातार 26वीं जीत है। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद जोकोविच ने अपना कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। इस साल वह ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जर्मनी के अलक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

विज्ञापन


जोकोविच की जोरदार वापसी

जोकोविच ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल मैच कभी नहीं हारे हैं। आज जब वह माटेओ बेरेटिनी के खिलाफ पहला सेट हार गए तो ऐसा लगा कि जोकोविच उलटफेर का शिकार हो जाएंगे। बेरेटिनी ने पहला सेट 7-5 से अपने नाम किया। लेकिन वापसी करने के मशहूर सर्बियाई खिलाड़ी ने अगले तीन सेटों शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। साल 2021 विंबलडन का फाइनल इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला था जिसे जोकोविच जीतने में सफल रहे। 
विज्ञापन
 

लगातार जीते तीन सेट 


पहला सेट हारने के बाद जोकोविच ने धमाकेदार वापसी की। दूसरे सेट में बेरेटिनी उनकी जोरदार शॉट्स के आगे टिक नहीं पाए यह सेट जोकोविच ने 6-2 के अंतर से जीता। इसे बाद तीसरे सेट में भी उनका शानदार खेल जारी रही। यह सेट भी सर्बियाई खिलाड़ी ने 6-2 से अपने नाम किया। इस दौरान बेरेटिनी ने कई बार वापसी की कोशिश की लेकिन जोकोविच के लंबे अनुभव के आगे वह पार नहीं पा सके। तीसरा सेट जोकोविच ने 6-3 से जीत लिया। वह 12वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 

लगातार जीते तीन सेट 

करियर गैंड स्लैम पर जोकोविच की नजरें

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद जोकोविच की नजरें इस साल कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने पर हैं। वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं। अगर वह यूएस ओपन जीते तो इस साल उनका करियर ग्रैंड स्लैम पूरा हो जाएगा। इसके अवाला वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।  जोकोविच फिलहाल रोजर फेडरर और राफेल नडाल के जीते गए 20 ग्रैंड स्लैम की बराबरी कर चुके हैं। यह उनका 21वां खिताब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed