US Open 2021: करियर ग्रैंड स्लैम की तरफ जोकोविच ने बढ़ाया कदम, ब्रुक्सबी को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
विश्व के पहली वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के जेनसन ब्रुक्सबी को मात दी। जोकोविच ने इस जीत के साथ करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।
विस्तार
दुनिया के नंबन वन पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। अंतिम-16 में खेले गए मैच में जोकोविच ने अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जेनसन ब्रुक्सबी को मात दी। सर्बियाई स्टार ने इस मुकाबले में ब्रुक्सबी को 1-6, 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी। जोकोविच ने यह मुकाबला पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीता। क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के बाद उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। अंतिम आठ में अब जोकोविच का मुकाबला इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा। इस साल यह तीसरी बार है जब ग्रैंड स्लैम मुकाबले में दोनों खिलाड़ी आपस में खेलेंगे।
पहले सेट में अमेरिकी खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-1 से जीत लिया। उन्होंने जिस तरह से सेट में शॉट्स लगाए उसे देखकर यह लगा कि आज जोकोविच उलटफेर का शिकार हो जाएंगे। खुद जोकोविच को इस बात का एहसास नहीं होगा कि 99वीं रैंक वाला खिलाड़ी उनके खिलाफ ऐसे झन्नाटेदार शॉट्स लगाएगा। इस दौरान जोकोविच ने कई अपत्याशित गलतियां भी कीं। ब्रुक्स बी ने पहला सेट महज 29 मिनट में अपने नाम किया।
Another dub for the best player in the world.
Novak Djokovic overcomes a hot start from Jenson Brooksby to reach the quarterfinals! #USOpen pic.twitter.com/NsmFr1TbiTविज्ञापन विज्ञापन— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2021
पहला सेट हारने के बाद जोकोविच ने फिर शानदार वापसी की। दूसरे सेट में गजब का खेल दिखाते हुए उन्होंने 20 वर्षीय ब्रक्सबी पर 6-3 से जीत दर्ज की। इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने मैच में वापस आने की कोशिश की लेकिन जोकोविच के अनुभव और खेल के आगे उनकी एक नहीं चली। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया। इसके बाद चौथे सेट में भी जोकोविच का शानदार खेल जारी रही और उन्होंने यह सेट भी 6-2 से जीता।
यूएस ओपन में साल 1880 के बाद से यह पहला मौका है जब अमेरिका का कोई भी महिला/पुरुष खिलाड़ी यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सका। मैच के बाद ब्रुक्सबी ने कहा, जोकोविच अच्छे रिटर्नर हैं। वह पिछले तीन सेटों में से प्रत्येक में ब्रूक्सबी के शुरुआती सर्विस गेम को तोड़ने में सफल रहे। इस जीत के साथ जोकोविच इस साल अपने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की तरफ बढ़ गए हैं। जोकोविच इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने इस साल ग्रैंड स्लैम में लगातार 25 मैच जीते हैं।
बोपन्ना-डोडिग की जोड़ी अमेरिकी ओपन में हारी
भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग को अमेरिकी ओपन के पुरुष युगल के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और डोडिग की 13वीं वरीय जोड़ी को राजीव राम और जो सालिसबरी की चौथी वरीय जोड़ी के खिलाफ खिलाफ दो घंटे और 30 मिनट चले मुकाबले में 7-6 4-6 6-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।