फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2021 Leylah Fernandez beat Elina Svitolina in quarter final and entered semifinals

US Open 2021: एम्मा ओपन युग में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली क्वालिफायर खिलाड़ी 

Wed, 08 Sep 2021 09:59 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 08 Sep 2021 09:59 AM IST
सार

कनाडा की लेलाह फर्नांडेज यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एलिना स्वितोलिना को माद दी। उनके अलावा आर्यना सबालेंका ने भी अंतिम चार में जगह बना ली है। सबालेंका ने बाराबोरा क्रेजिकोवा को क्वार्टरफाइनल में शिकस्त दी। 

विज्ञापन
US Open 2021 Leylah Fernandez beat Elina Svitolina in quarter final and entered semifinals
यूएस ओपन 2021 लेलाह फर्नांडेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू ओपन युग (1968) में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर (पुरुष और महिला) खिलाड़ी बन गई। एम्मा ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की ओलंपिक चैंपियन बेलिंडा बेंसिस को 85 मिनट में 6-3, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। एम्मा पिछले 38 वर्षों में यहां अंतिम चार में पहुंचने पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन


उनसे पहले 1983 में जो डूरी ने यह उपलब्धि हासिल की। यही नहीं 18 वर्षीय एम्मा अपने पहले ही यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ओपन युग की पांचवीं महिला हैं। वह क्रिस एवर्ट (1971), पाम श्राइवर (1978), वीनस विलियम्स (1997) और बियांका (2019) के क्लब में शामिल हो गई हैं। साथ ही एम्मा पिछले 16 वर्षों में यहां अंतिम चार में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले 2005 में रूस की मारिया शारापोवा ने 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। एम्मा ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। एम्मा का सामना अब कैरोलिना प्लिस्कोवा और मारिया सकारी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।
विज्ञापन


फर्नांडिज ने की स्वितोलिना की छुट्टी
कनाडा की 19 वर्षीय लैला फर्नांडिज पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं। दो पूर्व चैंपियनों को हराने के बाद फर्नांडिज ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर पांच खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना को 6-3, 3-6, 7-6 से उलटफेर का शिकार बनाया। सोमवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली फर्नांडिज ने यह मुकाबला दो घंटे 24 मिनट में अपने नाम किया। फर्नांडिज ने इससे पहले नंबर दो नाओमी ओसाका और एंजेलिक कर्बर को मात दी थी। फर्नांडिज ओपन युग में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाली कनाडा की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले बियांका आंद्रिस्कू (2019 विजेता) और कार्लिंग बैसेट-सेगुसो (1984) पहुंची थीं। यही नहीं फर्नांडिज पिछले 22 वर्षों में शीर्ष पांच में शुमार दो खिलाड़ियों को हराने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इससे पहले सेरेना विलियम्स ने 1999 में यह उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सबालेंका से होगा सामना : फाइनल में जगह बनाने के लिए दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी फर्नांडिज का शुक्रवार को सामना एक बार फिर अपने से बेहतर रैंकिंग और अधिक अनुभव वाली खिलाड़ी दूसरी वरीय अर्याना सबालेंका से होगा। जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली बेलारूस की सबालेंका ने फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबरा क्रेजिसकोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से शिकस्त देकर लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार का टिकट कटाया।

फेलिक्स 140 साल के इतिहास में अंतिम चार में पहुंचने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी 
फेलिक्स आगर एलियासिमे यूएस ओपन (1881) के 140 साल के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कनाडा के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। इक्कीस वर्षीय फेलिक्स स्पेन के 18 साल के कार्लोस अल्कारेज के मुकाबले के बीच से हटने के बाद आगे बढ़े। फेलिक्स जब 6-3, 3-1 से आगे चल रहे थे तो कार्लोस ने दायें पैर की मांसपेशियों में दर्द के कारण हटने का फैसला किया। फेलिक्स पिछले 12 वर्षों में फ्लशिंग मिडोज में अंतिम चार में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2009 में जुआन डेल पोत्रो ने ऐसा किया था।


अल्कारेज ने पिछले दोनों दौर में पांच सेट तक संघर्ष किया था जिसमें तीसरे वरीय स्टेफानोस सितसिपास के खिलाफ मुकाबला भी शामिल था। वह 1963 से पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। फेलिक्स का सामना अब दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा। रूस के मेदवेदेव नीदरलैंड के क्वालिफायर बोटिक वान डि को 6-3, 6-0, 4-6, 7-5 से हराकर लगातार तीसरी बार यहां अंतिम चार में पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed