फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2021: Andy Murray loses to Stefanos Tsitsipas, Naomi Osaka, simona halep enters in 2nd round

US Open: सितसिपास से हारकर एंडी मरे टूर्नामेंट से बाहर, मेदवेदेव-ओसाका सहित ये खिलाड़ी अगले दौर में

Tue, 31 Aug 2021 10:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
US Open 2021: Andy Murray loses to Stefanos Tsitsipas, Naomi Osaka, simona halep enters in 2nd round
एंडी मरे - फोटो : social media

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 2012 के चैंपियन एंडी मरे साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। पिछले 16 वर्षों (2005) में 15वीं बार यहां खेल रहे मरे पहली बार यहां पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। दो सेट की बढ़त हासिल करने के बावजूद दुनिया के 112वें नंबर के खिलाड़ी मरे को तीसरे नंबर के ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के हाथों 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पांच सेट का यह मुकाबला चार घंटे 48 मिनट तक चला।

विज्ञापन


कोरोना के कारण 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों ने भी मरे का हौसला बढ़ाया लेकिन वह सितसिपास से पार नहीं पा सके। सितसिपास का सामना दूसरे दौर में एड्रियन मन्नरिनो से होगा। वर्ष 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच भी पहली बाधा पार नहीं कर सके। वह फिलिप कोलश्राइबर के खिलाफ चोट के कारण पांचवें सेट में हट गए थे। मारिन जब मुकाबले से हटे तब वह पहले दो सेट 7-6, 7-6 से जीतने के बाद अगले दो 2-6, 1-6 से हारने के बाद पांचवें में 0-2 से पीछे थे। दो पूर्व चैंपियनों की हार के बाद अब टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच के रूप में सिर्फ एकमात्र ग्रैंडस्लैम विजेता पुरुष खिलाड़ी बचा है। ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस भी स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता के हाथों 3-6, 4-6, 0-6 से हारकर बाहर हो गए। 
विज्ञापन


मेदवेदेव जीते : दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने रिचर्ड गास्केट को आसानी से 6-4, 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। कैस्पर रूड ने युची सुगिता को 6-3, 6-2, 6-2 से और ग्रिगोर दिमित्ररोव ने सैम रिफिक को 6-1,7-6, 6-3 से पराजित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसाका ने पार की पहली बाधा : मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन के बीच से हटने वाली दो बार की यूएस ओपन चैंपियन ओसाका ने चेक गणराज्य की मैरी बोजुकोवा को 6-4, 6-1 से हराकर सकारात्मक शुरुआत की। विक्टोरिया अजारेंका ने टेरेजा को 6-4, 6-0 से, अर्याना सबालेंका ने नीना स्टोजानोविच को 6-4, 6-7, 6-0 से, इलिना स्वितोलिना ने रेबेका मरिनो को 6-2, 6-3 से, ओंस जुबेर ने एलिजे कार्नेट को 7-5, 7-5 से, तमारा जिदनसेक ने बर्नार्डा पेरा को 6-4, 7-6 से, इलिसे मर्टेंस ने रेबेका पीटरसन को 3-6, 7-6, 7-6 से, बारबोरा क्रेजसिकोवा ने अस्त्रा शर्मा को 6-0, 6-4 से, एंजेलिक कर्बर ने डयाना को 3-6, 6-4, 7-6 से, कोको गॉफ ने माग्दा लिनेट को 5-7, 6-3, 6-4 से और डेनिएल कोलिंस ने कार्ला सुआरेज नवारो को 6-2, 6-3 मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

 

रूबलेव और डिएगो ने पार की पहली बाधा

अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन ने रिकॉडर्स बेरेंकिस को 7-5, 6-3, 6-3 से और रूस के आंद्रे रूबलेव इवो कार्लोविक को ?-3, 7-6, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। स्विट्जरलैंड के हेनरी लाकसोनेन ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-6, 7-6, 6-1 से हराकर तीसरी बार यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे। पीटर ने पांच सेट के मुकाबले में यूगो हम्बर्ट को 1-6, 6-1, 6-2, 5-7, 6-4 से और पहली बार इस ग्रैंड स्लैम में खेल रहे स्पेन के बर्नवे जापाटा मिरालेस ने हमतवन फेलिसियानो लोपेज को 5-7, 7-6, 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार दूसरे दौर में प्रवेश किया।  डान इंवास ने थियागो को 6-3, 6-7, 6-4, 6-1 से, दुसान लाजोविक ने बेइनोट पियरे को 6-3, 7-5, 2-6, 6-4 से और एफ बैगनिस ने तारो डेनियल को 6-3, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

जोकोविच की निगाह एक वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने
जोकोविच की निगाह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब रिकार्ड तोड़ने पर भी टिकी है। वह खिताब जीतते हैं तो रॉड लीवर के बाद एक वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। लीवर ने 1969 में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

पार्क्स ने हारकर भी बना दिया रिकॉर्ड 

अमेरिका की 20 वर्षीय एलिसिया पाकर्स भले ही पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं लेकिन अपनी तूफानी सर्विस से उन्होंने यूएस ओपन के रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। पाकर्स ने फ्लाशिंग मीडोज के कोर्ट नंबर 13 पर ओल्गा डानिलोविच के खिलाफ 129 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस की। उन्होंने सबसे तेज सर्विस करने के वीनस विलियम्स (2007) के 14 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की। डानिलोविच ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता। अटलांटा की रहने वाली और छह फुट एक इंच लंबी पाकर्स के कॅरिअर का किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में यह पहला मैच था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed