फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US OPEN 2020: Novak Djokovic, Angelique Kerber, Naomi Osaka enters in to third round

US OPEN 2020: जोकोविच-ज्वेरेव, महिलाओं में एंजेलिक कर्बर-ओसाका का तीसरे दौर में प्रवेश

Thu, 03 Sep 2020 10:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
US OPEN 2020: Novak Djokovic, Angelique Kerber, Naomi Osaka enters in to third round
Novak Djokovic - फोटो : ट्विटर- New York Post Sports

नोवाक जोकोविच ने वर्ष 2020 में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आसान जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सर्बियन सुपरस्टार को भले ही पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन फिर ब्रिटेन के कायल एडमंड पर एकतरफा अंदाज में 6-7 (5/7), 6-3, 6-4, 6-2 जीत भी हासिल की। रोजर फेडरर और राफेल नडाल की गैरमौजूदगी में जोकोविच साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम के सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। 33 वर्षीय विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच 17 टाइटल के साथ सर्वाधिक सिंगल ग्रैंडस्लैम विजेताओं की सूची में तीसरे स्थान पर है। जबकि स्पेन के राफेल नडाल (19) दूसरे और स्विटरजरलैंड के रोजर फेडरर (20) पहले मुकाम पर हैं।

विज्ञापन

 

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं। पिलिसकोवा का सफर दूसरे दौर में थम गया, उनके पास दूसरे सेट में दो सेट प्वाइंट थे, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाईं। फ्रांस की कारोलिन गर्सिया ने उन्हें 6-1, 7-6 (2) से पराजित किया। इस बीच 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका को कामिला जियोर्जी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन 2016 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने अन्ना लेना फ्रीडसम के खिलाफ एक घंटा 40 मिनट कोर्ट पर बिताए, उन्होंने यह मैच 6-3, 7-6 (6) से जीता।

विज्ञापन


छठी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने कैटरीना कोजलोवा को 7-6 (3), 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफेनोस सिटसिपास ने अमेरिका के 168वीं रैंकिंग के मैक्सिम क्रेसी को 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाईं। जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र ज्वेरेव ने अमेरिका के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ब्रैंडन नकाशिमा को 7-5, 6-7 (8), 6-3, 6-1 से पराजित किया, उन्होंने दूसरा सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद अपनी तीखी सर्विस से अपने 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को पस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम के सातवें वरीय डेविड गोफिन ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 7-6 (6), 4-6, 6-1, 6-4 से जबकि कनाडा के 12वें वरीय डेनिस शापोवालोव ने दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-7 (5), 6-4, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। पिलिसकोवा के अलावा महिला वर्ग में कुछ और उलटफेर भी देखने को मिले। अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त अन्ना ली और शेल्बी रोजर्स ने दो वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया।


ली ने 13वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-0, 6-3 से जबकि रोजर्स ने 11वीं वरीय इलेना राइबाकिना को 7-5, 6-1 से पराजित किया। चेक गणराज्य की 12वीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वोंडरोसोवा भी अलेक्सांद्रा सासनोविच से 65 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गई। उक्रेन की 30वीं वरीय क्रिस्टीना मलाडेनोविच के पास दूसरे सेट में चार मैच प्वाइंट थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाई और आखिर में रूस की वारवरा ग्रैचेवा से 1-6, 7-6 (2), 6-0 से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed