फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2020: Laura Siegemund and Vera Zvonareva win women double title

US OPEN: ज्वोनारेवा-सीजेमंड बनीं महिला युगल चैंपियन, अजारेंका ने कहा- वह और सेरेना माताओं को प्रेरित करेंगी

Sat, 12 Sep 2020 03:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Sep 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
US Open 2020: Laura Siegemund and Vera Zvonareva win women double title
लॉरा और वेरा - फोटो : ट्विटर

रूस की वेरा ज्वोनारेवा और लौरा सीजेमंड की जोड़ी ने यूएस ओपन के महिला युगल खिताब जीता। दोनों ने तीसरी वरीयता प्राप्त शू यिफान और निकोल मेलिचार को 6-4, 6-4 से हराया। दोनों को जीत के तौर पर चार लाख डॉलर मिले। दोनों ने टूर्नामेंट से ठीक पहले ही साथ खेलने का फैसला लिया था और उन्हें कोई वरीयता भी नहीं मिली थी। 36 वर्ष की ज्वोनारेवा इससे पहले 2006 में नताली डेची के साथ भी अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीत चुकी है जबकि 2010 में वह एकल में उपविजेता रही थी।

विज्ञापन

विक्टोरिया अजारेंका को उम्मीद है कि मां बनने के बाद उनके और सेरेना विलियम्स के प्रदर्शन से दुनिया भर की माताएं अपना सपना पूरा करने के लिए प्रेरणा लेंगी। अजारेंका ने सेरेना को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां वह तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेगी। यह किसी एक ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहला अवसर था जब मां बन चुकी दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में आमने-सामने थी।

इस टूर्नामेंट में कुल नौ ऐसी खिलाड़ी खेल रही थी जो मां बन चुकी हैं। अजारेंका ने 2016 में बेटे को जन्म दिया था और उन्होंने कहा कि मां बनना उनकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल था लेकिन इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा, 'मैं कोर्ट पर टेनिस खिलाड़ी हूं। मैं कोर्ट पर कभी हार नहीं मानने वाली खिलाड़ी हूं। माता-पिता की भूमिका निभाना सबसे मुश्किल काम है इसलिए एक बार जब आप इसमें संतुलन पैदा कर देते हो तो फिर आप कुछ भी कर सकते हो।'

सेरेना की इस हार से 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने की एक और कोशिश नाकाम हो गई। अजारेंका फाइनल में 2018 की यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed