फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US OPEN 2020: For First Time In Grand Slam History Three Moms Serena, Victoria and Tsvetana Qualify For Quarterfinals

US OPEN 2020: 143 साल में पहली बार तीन मॉम ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में

Wed, 09 Sep 2020 09:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Sep 2020 09:12 AM IST
सार

सेरेना, पिरोनकोवा और अजारेंका ने पार की चौथे दौर की बाधा। 53वीं बार सेरेना किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचीं तो पिरोनकोवा तीसरी बार। सेरेना ने आर्थर ऐश स्टेडियम में 100वीं जीत दर्ज की, वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। फेडरर (77) दूसरे नंबर पर हैं। जापान की नाओमी ओसाका महिला तो एलेक्जेंडर ज्वेरेव पुरुषों के अंतिम चार में पहुंचे।

विज्ञापन
US OPEN 2020: For First Time In Grand Slam History Three Moms Serena, Victoria and Tsvetana Qualify For Quarterfinals
अपने बच्चों के साथ तीन टेनिस खिलाड़ी मां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉम सेरेना विलियम्स, स्वेतलाना पिरोनकोवा और विक्टोरिया अजारेंका ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर टेनिस में नया इतिहास रच दिया। ग्रैंड स्लैम के 143 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ तीन मॉम क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। वहीं ओपन एरा (1968 के बाद) के बाद अभी तक सिर्फ तीन महिलाएं ही मां बनने के बाद ग्रैंड स्लैम खिताब जीत पाई हैं, इनमें किम क्लिस्टर्स, इवोन गुलागोंग और मार्गरेट कोर्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


सेरेना की ऐश स्टेडियम में रिकॉर्ड 100वीं जीत
तीन साल में पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रही सेरेना ने ग्रीस की मारिया सकारी को 6-3,6-7,6-3 से मात देकर लगातार 12वीं व कुल 17वीं बार फ्लशिंग मीडोज और 53वीं बार ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई। छह बार की चैंपियन सेरेना की यह आर्थर ऐश स्टेडियम में रिकॉर्ड 100वीं जीत है। वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यहां सौवीं जीत दर्ज करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। रोजर फेडरर (77 जीत) दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन


अजारेंका पांच साल में पहली बार यहां तक पहुंचीं
वहीं 2017 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रही बुल्गारिया की पिरोनकोवा ने एलिज कार्नेट को 6-4,6-7,6-3 से शिकस्त देकर पहली बार यहां और कुल तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 31 वर्षीय विक्टोरिया अजारेंका कैरोलिना मुचोवा को 5-7,6-1,6-4 से हराकर पांच साल में पहली और कुल पांचवीं बार यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं बार आमने-सामने होंगी सेरेना-पिरोनकोवा
एकतरफ रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम सहित 73 खिताब जीतने वाली 38 वर्षीय सेरेना तो दूसरी ओर सिर्फ एक डब्ल्यूटीए ट्रॉफी जीतने वाली पिरोनकोवा। बुधवार को दोनों जब पहली बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी तो मुकाबला दिलचस्प होगा। सेरेना और पिरोनकोवा ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और सभी सेरेना ने जीते हैं। आखिरी बार दोनों 2015 में सिनसिनाटी मास्टर्स में खेली थीं। 17वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंची अजारेंका की टक्कर अब एलिस मार्टेंस से होगी, जिन्होंने सोफिया केनिन को 6-3,6-3 से बाहर का सास्ता दिखाया।


थिएम की टक्कर मिनौर से 
पुरुष वर्ग में डोमिनिक थिएम और दानिल मेदवेदेव अंतिम आठ में पहुंच गए। ऑस्ट्रिया के थिएम ने कनाडा के फेलिक्स आगुर अलीसामी को 7-6, 6-1, 6-1 से और रूस के मेदवेदेव ने अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ को 6-4, 6-1, 6-0 से शिकस्त दी। थिएम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के अलेक्स डि मिनौर से होगी जिन्होंने कनाडा के वासेक पोसपिसिल को 7-6,6-3,6-2 से हराया। मेदवेदेव के सामने हमवतन आंद्रेई रूबलेव होंगे, जिन्होंने इटली के माटियो बारेटिनी को 4-6, 6-3, 6-3, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed