फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tokyo Olympics: World number 1 Novak Djokovic knocked out in semifinals defeated by Alexander Zverev

Tokyo Olympics: जोकोविच 'गोल्डन स्लैम' से चूके, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को सेमीफाइनल में मिली करारी हार

Fri, 30 Jul 2021 03:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 30 Jul 2021 03:41 PM IST
सार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें चौथी रैंकिंग वाले जर्मनी के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: World number 1 Novak Djokovic knocked out in semifinals defeated by Alexander Zverev
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में टेनिस के पुरुष एकल स्पर्धा में बड़ा उलटफेर हुआ है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें चौथे वरीय वाले जर्मनी के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही सर्बियाई दिग्गज का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डेन स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया है। जोकोविच एक कैलेंडर वर्ष में चार मुख्य ग्रैंडस्लैम के साथ ओलंपिक गोल्ड जीतने की कोशिश में थे, लेकिन ज्वेरेव ने उनके इस सपने को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

 
दोनों खिलाड़ियों के बीच दो घंटे तक चले कड़े मुकाबले में ज्वेरेव ने 1-6, 6-3 और 6-1 से हराया। हालांकि मैच की शुरुआत में जोकोविच ने शानदार खेल दिखाया और महज 37 मिनट के अंदर ही पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसके बाद ज्वेरेव ने जोरदार वापसी की और 45 मिनट में दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद आखिरी सेट में भी ज्वेरेव ने जोकोविच को कोई मौका नहीं दिया और पूरी तरह से उनपर हावी रहे। ज्वेरेव ने आखिरी सेट को 41 मिनट में 6-1 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जर्मनी का यह खिलाड़ी फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। 
विज्ञापन

 


खिताबी मुकाबले में अब ज्वेरेव की टक्कर रसियन ओलंपिक समिति के 12वीं वरीय करेन खाचानोव के साथ होगी। वहीं कांस्य पदक के लिए जोकोविच और स्पेनिश खिलाड़ी कैरेनो बुस्ता के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed