फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis Player Novak Djokovic said will sacrifice trophies if told to get Vaccinated

Novak Djokovic Vaccination Case: जोकोविच बोले- अगर टीका लगवाने के लिए कहा गया तो ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार

Tue, 15 Feb 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 01:24 PM IST
सार

नोवाक जोकोविच ने कहा है कि अगर उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने को कहा गया तो वे ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वो कोरोना वैक्सीन के खिलाफ नहीं हैं। कोरोना का टीका न लगवाने के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने की अनुमति नहीं मिली थी। 
 

विज्ञापन
Tennis Player Novak Djokovic said will sacrifice trophies if told to get Vaccinated
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वो कोरोना के टीके के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कोई उन्हें टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। अगर उनसे जबरन कोरोना का टीका लगवाने को कहा जाता है तो वह ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार हैं। जोकोविच को इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि उन्होंने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। 
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच ने कहा कि वे कोरोना वैक्सीन के खिलाफ अभियान में शामिल नहीं हैं, लेकिन वे हर व्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। हर इंसान के पास इतनी आजादी होनी चाहिए कि वह खुद इसका चुनाव कर सके कि उसे वैक्सीन लगवानी है या नहीं। 
विज्ञापन


विम्बल्डन और फ्रेंच ओपेन छोड़ने के लिए तैयार हैं जोकोविच
बीबीसी से बातचीत में जोकोविच ने कहा कि अगर विम्बल्डन ओपेन और फ्रेंच ओपेन में खेलने के लिए कोरोना का टीका अनिवार्य किया जाता है और उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए बाध्य किया जाता है तो वे ये दोनों ग्रैंड स्लैम छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि वो अगर बच्चे होते तो वैक्सीन लगवा चुके होते, लेकिन उन्होंने हमेशा ही इस बात का समर्थन किया है कि हर इंसान के पास यह आजादी होनी चाहिए कि वह क्या अपने शरीर के अंदर लगवाना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे सिद्धांत ग्रैंडस्लैम से ज्यादा महत्वपूर्ण
जब जोकोविच से पूछा गया कि वे और ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका क्यों छोड़ रहे हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनके लिए उनकी आजादी का सिद्धांत ग्रैंड स्लैम या किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा मायने रखता है। वे अपने शरीर के साथ जहां तक संभव है, वहां तक गलत करने से बच रहे हैं। जोकोविच इसी महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के जरिए कोर्ट में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर्स में भी जोकोविच का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed