फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis Nadal played a match against a 97 year old man also showed a museum of one thousand trophies

टेनिस: नडाल ने 97 साल के बुजुर्ग के खिलाफ खेला मैच, एक हजार ट्रॉफियों वाला म्यूजियम भी दिखाया

Mon, 15 Nov 2021 09:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 09:23 PM IST
सार

राफेल नडाल 97 साल के बुजुर्ग के साथ टेनिस खेलते नजर आए। उनके इस खास मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Tennis Nadal played a match against a 97 year old man also showed a museum of one thousand trophies
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस स्टार राफेल नडाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नडाल एक बुजुर्ग के साथ टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नडाल के साथ टेनिस खेलते दिख रहे बुजुर्ग की उम्र 97 साल बताई जा रही है। उनका नाम लियोनिड यकोवलेविच स्टैनिसलाव्स्की है। यह वीडियो नाडाल की टेनिस एकेडमी के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। 
विज्ञापन


लियोनिड ने नडाल से मिलने की इच्छा जताई थी और 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार ने उन्हें निराश भी नहीं किया। वो ना सिर्फ लियोनिड से मिले बल्कि उनके साथ टेनिस भी खेला। बाद में नडाल ने उन्हें अपना म्यूजियम भी दिखाया। इस म्यूजियम में उनकी सभी ट्राफियां रखी हुई हैं। उन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम के अलावा 36 एटीपी मास्टर्स और एक  हजार अन्य ट्रॉफियां रखी हुई हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं लियोनिड
खबरों के अनुसार लियोनिड का जन्म 22 मार्च 1924 को हुआ था। वो यूक्रेन के रहने वाले हैं, लेकिन नडाल से मिलने के लिए स्पेन पहुंच गए। वो एक सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए वहां गए थे। वो सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी हैं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वो 50 साल से ज्यादा समय से सीनियर खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में शामिल हो रहे हैं। वर्तमान समय में लियोनिड इस टूर्नामेंट के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं। 

30 साल की उम्र में शुरू किया था टेनिस
लियोनिड ने बताया कि टेनिस कमाल का खेल है। उन्होंने 30 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। इससे शारीरिक व्यायाम होता है और आप किसी भी उम्र में इसे खेल सकते हैं। वो 97 साल की उम्र में भी आराम से टेनिस खेल रहे हैं और 100 साल की उम्र तक इसे खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed