फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis: Indian team opens its account of victory in Billie Jean King Cup, defeats Thailand in the second match

Tennis: बिली जीन किंग कप में भारतीय टीम की जीता का खाता खुला, दूसरे मैच में थाईलैंड को दी शिकस्त

Thu, 10 Apr 2025 09:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Apr 2025 09:12 AM IST
सार

न्यूजीलैंड से पहले मैच में हारने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। अब भारत गुरुवार को अपने तीसरे मैच में हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगा।

विज्ञापन
Tennis: Indian team opens its account of victory in Billie Jean King Cup, defeats Thailand in the second match
अंकिता रैना - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने बुधवार को ग्रुप चरण में थाईलैंड पर 2-1 से जीत के साथ बिली जीन किंग टेनिस कप में अपना खाता खोला। श्रीवल्ली भामिदिपति ने मेजबान टीम के लिए शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की अनुभवी जोड़ी ने भारत को जीत दिलाने में मदद की।भारत मंगलवार को न्यूजीलैंड से 1-2 से हार गया था। भारत गुरुवार को अपने तीसरे मैच में हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगा।
विज्ञापन


भामिदिपति ने थाईलैंड की लैनलाना तरारुडी पर एक घंटे 15 मिनट में 6-2, 6-4 से जीत हासिल की जिससे भारत को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में 1-0 की बढ़त मिल गई। दिन के दूसरे मुकाबले में सहजा यामालापल्ली का सामना मनंचया सवांगकेव से हुआ जो रोमांचक रहा।।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ बेहतरीन टेनिस का प्रदर्शन किया। मनंचया ने पहला सेट 6-3 से जीता। फिर सहजा ने जबरदस्त धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाते हुए दूसरा सेट 7-6 (7-3) से अपने नाम किया। अंतिम सेट में 0-1 से पिछड़ने के बाद युवा भारतीय खिलाड़ी को दुर्भाग्य से चोटिल होकर मैदान से बाहर होना पड़ा जिससे दो घंटे और 23 मिनट तक चले रोमांचक मैच का अंत हो गया। इसके बाद अंकिता और थोम्बरे की अनुभवी भारतीय जोड़ी ने युगल में पींगटार्न प्लिप्यूच और पैचरिन चीपचंदेज को एक घंटे 55 मिनट में 7-6, 3-6, 10-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed