फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis icon Spain's Rafael Nadal announces retirement from professional Tennis news and updates

Rafael Nadal: स्पेन के राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास का एलान किया, जानें कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच

Thu, 10 Oct 2024 03:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

नडाल के नाम पुरुष एकल वर्ग में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। उनसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम सिर्फ सर्बिया के नोवाक जोकोविच से जीते हैं। 

विज्ञापन
Tennis icon Spain's Rafael Nadal announces retirement from professional Tennis news and updates
राफेल नडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को टेनिस से संन्यास लेने का एलान कर दिया। नडाल के नाम पुरुष एकल वर्ग में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। उनसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम सिर्फ सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। नडाल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्हें लाल बजरी का बादशाह माना जाता है। नडाल ने अपने करियर में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में जीते हैं। डेविस कप फाइनल नडाल के पेशेवर टेनिस करियर का आखिरी मैच होगा। 
विज्ञापन

नडाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर संन्यास लेने की घोषणा की। नडाल के नाम 92 एटीपी एकल खिताब हैं जिसमें 36 मास्टर्स टाइटल और ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। नडाल के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज है। वह पुरुष टेनिस इतिहास में उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने करियर में गोल्डन स्लैम पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले महीने नडाल ने लावेर कप से हटने का फैसला किया था जो उनका पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर उनका अंतिम टूर्नामेंट माना जा रहा था। पेरिस ओलंपिक के बाद नडाल ने इस बात की पुष्टि की थी कि लावेर कप उनका अगला टूर्नामेंट होगा। नडाल पहले इस बात के संकेत दे चुके थे कि 2024 टूर पर उनका आखिरी वर्ष हो सकता है। नडाल का इस सीजन रिकॉर्ड 12-7 रहा है। वह आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में खेलते दिखे थे जहां दूसरे दौर में उन्हें जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था।

नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच
38 वर्षीय नडाल 19 से 21 नवंबर के बीच मलागा में नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविड कप मैच में खेलेंगे। टेनिस कोर्ट पर यह उनका अंतिम मुकाबला होगा। पुरुष टेनिस इतिहास में रोजर फेडरर, नडाल और जोकोविच फैब थ्री के रूप में पहचाने गए जिसमें अब बस जोकोविच ही पेशेवर टेनिस में सक्रिय बचेंगे। नडाल से पहले फेडरर भी पेशेवर टेनिस से संन्यास ले चुके हैं। 

नडाल ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। वास्तविकता यह है कि ये कुछ कठिन वर्ष रहे हैं, विशेषकर पिछले दो वर्ष। मुझे नहीं लगता कि मैं सीमाओं के बिना खेलने में सक्षम हूं। 

2005 में पहली बार जीता था फ्रेंच ओपन
नडाल पहली बार 2005 में सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में इस टूर्नामेंट को जीता। रोलां गैरों पर 18 वर्षों तक नडाल ने 14 बार इस खिताब को जीता। नडाल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन को जीतने में सफल रहे। उन्होंने करियर में दो बार (2009, 2022) में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विंबलडन तथा 2010, 2013, 2017, 2019 में यू्एस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। 

ऑल इंग्लैंड क्लब पर फेडरर के खिलाफ उनकी जीत नडाल के करियर का अहम मुकाबला माना जाता है। नडाल ने इस मुकाबले में फेडरर को 6-4, 6-4, 6-7(5), 6-7(8), 9-7 से हराया था। 

चोट से जूझ रहे थे
हाल के कुछ वर्षों में नडाल चोट की समस्या के जूझ रहे थे। संन्यास लेने का यह भी एक बड़ा कारण रहा। वह पिछले कुछ मैचों में चोट के बावजूद खेले थे। नडाल इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेले थे, लेकिन किसी तरह उन्होंने फ्रेंच ओपन में शिरकत की थी। हालांकि, उन्हें पहले ही दौर में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन नडाल का ध्यान सिर्फ क्ले कोर्ट पर खेलने में रहा। उन्होंने रोलां गैरों पर हिस्सा लेने के बाद फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। एकल के बाद उन्होंने कार्लोस अल्कारेज के साथ पुरुष युगल में शिरकत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed