फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis: 15 year old Maya reached pre-quarterfinals of Mumbai Open, defeated Shymanovich of Belarus

Tennis: 15 साल की माया मुंबई ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, बेलारूस की श्यामनोविच को हराया

Wed, 05 Feb 2025 08:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

वाइल्ड कार्ड धारक भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना ने हमवतन वैष्णवी अडकर पर दबदबा बनाते हुए 6-2, 6-2 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
Tennis: 15 year old Maya reached pre-quarterfinals of Mumbai Open, defeated Shymanovich of Belarus
माया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी 15 वर्षीय माया राजेश्वरन रेवती ने मंगलवार को एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेलारूस की इरिना श्यामनोविच को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की की। माया ने शानदार परिपक्वता दिखाते हुए अपने से अधिक अनुभवी प्रतिद्वंद्वी को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


वाइल्ड कार्ड धारक भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना ने हमवतन वैष्णवी अडकर पर दबदबा बनाते हुए 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। भारत की श्रीवल्ली भामिदिपति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रूस की एलेना प्रिडांकिना को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से हराया। स्लोवाकिया की तीसरी वरीयता प्राप्त अन्ना कैरोलिना श्मीडलोवा ऑस्ट्रेलिया की टीना स्मिथ की कड़ी चुनौती से पार पाने में सफल रही। श्मीडलोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद 6-7, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की। जापान की माई होनटामा ने छठी वरीयता प्राप्त हमवतन नाओ हिबिनो को कड़े मुकाबले में 7-6, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed