फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tata Open Maharashtra: Yuki Bhambri wins opening round in mens singles, Prajnesh Gunneswaran losses

Tata Open Maharashtra: युकी भाबंरी दूसरे दौर में पहुंचे, प्रजनेश पहले ही दौर में हुए बाहर

Mon, 31 Jan 2022 11:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 31 Jan 2022 11:19 PM IST
सार

भारत के युकी भांबरी ने पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं प्रजनेश गुणेश्वरन पहले ही दौर में बाहर हो गए। 
 

विज्ञापन
Tata Open Maharashtra: Yuki Bhambri wins opening round in mens singles, Prajnesh Gunneswaran losses
युकी भांबरी - फोटो : social media

विस्तार

भारत के युकी भांबरी ने पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं प्रजनेश गुणेश्वरन पहले ही दौर में बाहर हो गए। दक्षिण एशिया की एकमात्र एटीपी 250 प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश पाने वाले 29 वर्षीय युकी ने स्लोवाकिया के जोजेफ कोवालिक को 6-7, 6-2, 7-5 से पराजित किया। युकी ने चोट के कारण दो साल के ब्रेक के बाद हाल में अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर वापसी की है। 

विज्ञापन


प्रजनेश को जर्मनी के डेनिएल अल्तमेयर के हाथों 6-7, 6-2 से हार मिली। दुनिया के 141वें नंबर के फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस ने 82वें नंबर के लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस को 6-1, 6-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। मालदोवा के राडु अल्बोट ने इटली के फेडेरिको गेइयो को 6-2, 7-6 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed