{"_id":"60497cc68ebc3ecbaa3c4141","slug":"table-tennis-piyas-jain-defeated-snehat-in-indore-to-enter-the-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस: गत चैंपियन स्नेहत को पयास जैन ने उलटफेर का शिकार बनाकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेबल टेनिस: गत चैंपियन स्नेहत को पयास जैन ने उलटफेर का शिकार बनाकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Thu, 11 Mar 2021 07:43 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पयास जैन
- फोटो : twitter
दिल्ली के सातवीं वरीयता प्राप्त पयास जैन ने यूटीटी 82वीं जूनियर और यूथ राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन तेलंगाना के स्नेहत को 11-7,11-9,11-6,7-11,6-11, 11-9 से उलटफेर का शिकार बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
शीर्ष वरीय हरियाणा के जीत चंद्रा ने महाराष्ट्र के चिन्मय सोमैया को 11-5,5-11,11-9,11-6,4-11,7-11,11-8 से, रेगन ने मानुष शाह को 5-11, 11-4,7-11,11-9,11-1, 11-5 से और अनुक्रम जैन ने वेस्ली दो रोजारियो को 13-11,11-7,12-10,8-11,11-8 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन