फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Approves 166 Athletes Para Asian Games 2026, Controversial Shooting Coach Jay Prakash Nautiyal Dropped

पैरा एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्रालय ने 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी, विवादित निशानेबाजी कोच बाहर

Tue, 13 Oct 2026 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 PM IST
सार

खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में 18 अक्टूबर से होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है। विवादों में घिरे पैरा निशानेबाजी कोच जय प्रकाश नौटियाल को दल से बाहर कर उनकी जगह जीवन एल राय को शामिल किया गया है। भारतीय दल में सिमरन, शीतल देवी, अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल, भाविना पटेल और प्रमोद भगत जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
India Approves 166 Athletes Para Asian Games 2026, Controversial Shooting Coach Jay Prakash Nautiyal Dropped
शीतल देवी - फोटो : Instagram

विस्तार

खेल मंत्रालय ने विवादों से घिरी चयन प्रक्रिया के बाद पैरा एशियाई खेलों के लिये 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है जिसमें विवादित पैरा निशानेबाजी कोच जय प्रकाश नौटियाल को दल से हटा दिया गया है। जापान के आइची नागोया में 18 अक्टूबर से होने वाले खेलों के लिये नौटियाल की जगह जीवन एल राय को दल में जगह दी गई है।
विज्ञापन


नौटियाल पर चयन के बदले धन की मांग और स्थापित मानदंडों का पालन नहीं करने के आरोप लगाये गए हैं। कई निशानेबाजों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करके उनकी बर्खास्तगी और आरोपों की जांच की मांग की थी। उन्होंने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात करके अपनी शिकायतें उनके सामने रखीं। इससे पहले पैरा एशियाई दल के विदाई समारोह के दौरान भी उन्होंने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


94 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ और 15 दल स्टाफ के साथ भारत का 275 सदस्यीय दल 10 खेलों में भाग लेगा। इनमें 62 एथलेटिक्स में हैं जिनमें 46 पुरूष शामिल हैं। विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता दृष्टिबाधित फर्राटा धाविका सिमरन भी टीम में है। उनके पूर्व गाइड उमर सैफी को डोपिंग के कारण बाहर कर दिया गया। अब उनके नये गाइड शिवम उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिलिस्टों के प्रदर्शन के बावजूद मंत्रालय ने ऐन मौके पर कोई बदलाव नहीं किये हैं और पैरालम्पियन अरशद शेख को ही जगह दी गई है चूंकि टीम में चयन के दावेदारों में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ था। भारतीय साइकिलिंग महासंघ और भारतीय पैरालम्पिक समिति ने छह अन्य का चयन किया था लेकिन मानदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण उन्हें शामिल नहीं किया गया।

टेबल टेनिस में स्वीकृत नामों में पैरालम्पिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल शामिल है। बैडमिंटन में 28 सदस्यीय दल को मंजूरी मिली है जिनमें दुनिया के पूर्व नंबर एक और तोक्यो पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत और पैरालम्पिक रजत पदक विजेता सुहास यथिराज शामिल हैं।


भुजाहीन पैरा तीरंदाज शीतल देवी पर भी नजरें होंगी जो पैरा एशियाड में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके साथ 18 वर्ष की पायल नाग भी भाग लेंगी जिन्होंने इस साल बैंकॉक में विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज में शीतल को हराया था। निशानेबाजी दल में पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल शामिल हैं। मोना ने हाल ही में कोरिया में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed