फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sumit Nagal becomes the first Indian man to win a match at the US Open in 7 years

सुमित नागल ने जीता यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स का पहला मैच, बीते 7 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Wed, 02 Sep 2020 12:49 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Sep 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sumit Nagal  becomes the first Indian man to win a match at the US Open in 7 years
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

सुमित नागल यूएस ओपन में बीते 7 साल में मेन्स सिंगल्स का पहला मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वह बी क्लान को हराने के बाद दूसरे दौर में पहली बार पहुंचे हैं। अब सुमित नागल का अगला मुकाबला डॉमिनिक थीम के साथ होगा। सुमित ने अपने प्रतिद्वंदी ब्रैडली क्लैन से पहले दौर का मुकाबला 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से जीता, उन्होंने शुरुआती दोनों सेट अपने नाम किए, लेकिन तीसरे सेट में ब्रैडली ने 6-3 से वापसी की। चौथे सेट 6-1 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 

विज्ञापन


यादगार रहेगी ग्रैंड स्लैम की यह पहली जीत 
भारतीय युवा टेनिस स्टार सुमित नागल ने कहा कि यूएस ओपन में पहले दौर की जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है। उन्होंने कहा,‘मैंने 2013 में यहां जूनियर वर्ग के लिए क्वालिफाई किया था। बाद में पुरुष वर्ग के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में सफल रहा था। अब मैंने पहले दौर में जीत दर्ज की जो मेरे अहम है। मैं यहां खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं और कुछ मौकों पर इसका मुझे फायदा मिलता है। यह जानते हुए कि इस मैच में आप जीत के दावेदार हो, कोर्ट में जाना आसान नहीं था।
विज्ञापन


मैं निश्चिततौर पर नर्वस था। ग्रैंड स्लैम में अपनी पहली जीत के लिए खेल रहा था लेकिन मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था और आत्मसंयम बनाए रखा।’ सुमित ने पहले दौर में अमेरिका के ब्रैडली क्लान को  6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वह पिछले सात वर्षों में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में एकल मैच जीतने वाले पहले भारतीय हैं। दूसरे दौर में उनका मुकाबला दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा। फ्लाशिंग मीडोज पर नागल ने पिछले साल रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागल से पहले सोमदेव देववर्मन किसी ग्रैंड स्लैम मेंएकल मैच में जीतने वाले आखिरी भारतीय थे। उन्होंने 2013 में यूएस ओपन में क्वालिफायर के रूप में प्रवेश करके स्लोवाकिया के लुकास लैको को हराया था। नगल ने थिएम के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा,‘मैं तैयार हूं और उनके खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस मैच का भी लुत्फ उठाऊंगा। इससे मुझे यह आकलन करने का मौका मिलेगा कि टेनिस के स्तर के लिहाज से मैं अभी किसी स्थिति में हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed