{"_id":"3b09549b94e2fc43c547d2e52210c9fd","slug":"stansilas-wawrinka-won-chennai-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वावरिंका ने चेन्नई ओपन में लगाई खिताबी हैट्रिक","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
वावरिंका ने चेन्नई ओपन में लगाई खिताबी हैट्रिक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने रविवार को यहां बोरना कोरिक की चुनौती को 6-3, 7-5 से तोड़ते हुए चेन्नई ओपन का खिताब लगातार तीसरी बार अपनी झोली में डाल लिया।
विज्ञापन
चेन्नई ओपन में वावरिंका 12 मैच और 24 सेटों से अजेय हैं। गत चैंपियन और दुनिया में चौथे नंबर के खिलाड़ी वावरिंका ने बमुश्किल अपनी सर्विस पर अंक गंवाए जबकि क्रोएशियाई खिलाड़ी कोरिक अपनी सर्विस पर शुरू से ही दबाव में नजर आए।
विज्ञापन
वावरिंका ने अपना उच्च स्तरीय खेल दिखाया। यह बोरना पर वावरिंका की तीसरी जीत रही। बोरना के शॉट नेट भी खूब उलझे। वावरिंका के ड्रॉप शॉट प्रभावशाली रहे।
वावरिंका ने छठे गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया जब उनके तगड़े बैकहैंड शॉट पर क्रोएशियाई खिलाड़ी रिटर्न नहीं कर पाया। सातवें गेम में जरूर वावरिंका ने पांच ब्रेकप्वाइंट के मौके गंवाए।
विज्ञापन
पूरे मैच में बस यही वह गेम था जिसमें वावरिंका थोड़ा पसीना बहाते नजर आए। अगले गेम में कोरिक ने सर्विस बचा ली लेकिन नवें गेम में वह वावरिंका को पहला सेट जीतने से नहीं रोक पाए।
दूसरे सेट में कोरिक ने कड़ा प्रयास किया और 11 वें गेम तक कोई गेम नहीं गंवाया। दूसरे सेट में वावरिंका ने तीन अंक दिए। चार गेमों में उन्होंने कोरिक को अंक नहीं लेने दिए।
फैब्रिस मार्टिन और ओलिवर को युगल खिताब
चेन्नई ओपन का युगल खिताब तीसरी वरीयता के फैब्रिस मार्टिन और ओलिवर मैराच ने जीता। फाइनल में उन्होंने आस्टिन क्रैजिसेक और बेनोट पियरे को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-5 से पराजित किया।
पहले सेट में मार्टिन और ओलिवर ने एक ब्रेक प्वाइंट लिया और दो बचाए जबकि दूसरे सेट में एक ब्रेकप्वाइंट गंवाया और दो ब्रेक प्वाइंट हासिल किए।