फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   stanislas wawrinka lost at first round

फ्रेंच ओपन में पहला बड़ा उलटफेर, खिताब का दावेदार ही हारा

Wed, 28 May 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 May 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
stanislas wawrinka lost at first round

साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका और साल 2011 की चैंपियन चीन की ली ना को पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

विज्ञापन


पुरुष एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी वावरिंका को खिताब के प्रबल दावेदारों में देखा जा रहा था लेकिन ओपनिंग राउंड में ही उन्हें गैर वरीय खिलाड़ी स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज ने 6-4, 5-7, 6-2, 6-0 शिकस्त दे दी।
विज्ञापन


पूर्व नंबर एक ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सके। हेविट अर्जेंटीना के कार्लोस बेरलाक से 6-3, 2-6, 1-6, 4-6 से हार गए।

हालांकि रिकॉर्ड नौंवी बार फ्रेंच ओपन खिताब के लिए खेल रहे टॉप सीड स्पेन के राफेल नदाल और दूसरी सीड नोवाक जोकोविच ने पहले दौर के अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदाल ने वाइल्डकार्ड धारी अमेरिका के राबी गिनेपेरी को लगातार सेटों में 6-0, 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि दूसरी सीड सर्बिया के जोकोविच ने पुर्तगाल के जोओ सोसा को 6-1, 6-2, 6-4 से हराया।

दूसरी ओर महिला एकल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ली ना को फ्रांस की अनजान खिलाड़ी क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने 7-5, 3-6, 6-1 से हरा दिया। विश्व की 103वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टीना ने साल 2009 में फ्रेंच ओपन में जूनियर खिताब जीता था।


अन्य मुकाबलों में महिलाओं में चौथी सीड सिमोना हालेप ने रूस की एलिसा क्लेबानोवा को 6-0, 6-2 से, जेलेना जानकोविच ने कनाडा की शेरोन फिचमैन को 5-7, 6-1, 6-3 से, अना इवानोविच ने फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया को 6-1, 6-3 से और रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने जार्जिया की सोफिया शपातावा को 6-3, 6-1 से हराया।

पांचवीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वीतोवा भी कजाखस्तान की जरीना डियास को 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed