फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sports Ministry: Sports federations made public for transparency in selection policyMandatory

Sports Ministry: खेल संघों को पारिदर्शिता के लिए चयन नीति सार्वजनिक करना किया अनिवार्य 

Mon, 06 Dec 2021 05:55 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 06 Dec 2021 05:55 AM IST
सार

Sports Ministry: खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए न सिर्फ चयन नीति सार्वजनिक करने को कहा है बल्कि इस नीति पर आधारित हर तीन माह पर खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी करने को भी कहा है। मंत्रालय ने चयन में पारदर्शिता और स्पष्टता के लिए इन कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
Sports Ministry: Sports federations made public for transparency in selection policyMandatory
खेल मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मनिका बत्रा को राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं करने और टीम से बाहर किए जाने पर पनपे विवाद के बाद खेल मंत्रालय ने चयन में खामियों पर शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


चयन नीति के आधार पर हर तिमाही जारी करनी होगी खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय रैंकिंग
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए न सिर्फ चयन नीति सार्वजनिक करने को कहा है बल्कि इस नीति पर आधारित हर तीन माह पर खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी करने को भी कहा है। मंत्रालय ने चयन में पारदर्शिता और स्पष्टता के लिए इन कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। कुछ खेल संघों को चयन नीति 31 दिसंबर तक सार्वजनिक करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


शिकंजे का कारण खिलाडिय़ों को नहीं जाना पड़े अदालत
राष्ट्रीय खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए चयन नीति लागू करना काफी पहले से अनिवार्य है। बावजूद इसके कई खेल संघ बिना चयन नीति के ही चयन को अंजाम देते आ रहे हैं। जिसके चलते मनिका बत्रा को अदालत की शरण लेनी पड़ी, जिसमें खेल मंत्रालय को कूदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के हलफनामे के बाद अदालत ने मनिका के पक्ष में फैसला सुनाया। निकट भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं खड़ी हो और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को अदालत की शरण नहीं लेनी पड़े। इसी को ध्यान में रख मंत्रालय ने सभी खेल संघों से अपनी चयन नीति सार्वजनिक करने को कहा है। जिन खेल संघों ने चयन नीति तैयार नहीं की है।

उन्हें कुछ समय देकर ऐसा करने को कहा गया है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) समेत कुछ ही खेल संघ ऐसे हैं जिन्होंने अपनी चयन नीति को सार्वजनिक कर रखा है।


हर तीन माह पर अपडेट होगी रैंकिंग
यही नहीं चयन नीति सार्वजनिक करने के साथ ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों को देखने वाली टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के सीईओ को देने को कहा गया है। राष्ट्रीय रैंकिंग को भी हर तीन माह पर अपडेट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed