{"_id":"5f75be218ebc3e9b8409e4e7","slug":"spanish-tennis-player-banned-for-four-years-for-court-siding","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी गेर्राड जोसेफ पर सट्टेबाजी का आरोप, लगा चार साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी गेर्राड जोसेफ पर सट्टेबाजी का आरोप, लगा चार साल का प्रतिबंध
Thu, 01 Oct 2020 06:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी गेर्राड जोसेफ प्लेटेरो रोड्रिग्स पर कोर्टसाइडिंग (सट्टेबाजी के लिए मैच की जानकारी उपलब्ध कराना) में लिप्त पाए जाने के कारण चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन पर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
टेनिस खेल में इस तरह के मामलों पर निर्णय करने वाली इकाई ने बुधवार को कहा कि छह महीने का प्रतिबंध निलंबित होगा लेकिन यह खिलाड़ी के भविष्य में टेनिस भ्रष्टाचार रोधी कार्यक्रम का उल्लंघन करते हुए नहीं पाए जाने पर ही लागू होगा। जांच से पता चला कि रोड्रिग्स ने जुलाई 2019 में पेनसेल्वेनिया के पिट्सबर्ग में खेले गए आईटीएफ टूर्नामेंट में 'कोर्टसाइडर' की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
टेनिस में कोर्ट साइडिंग करना आचार संहिता का उल्लंघन है जिसमें सट्टेबाजी के उद्देश्य से किसी तीसरे पक्ष को मैच का स्कोर उपलब्ध कराया जाता है। रोड्रिग्स को जून 2019 के दौरान टेनिस मैचों पर 75 ऑनलाइन सट्टे लगाते हुए पाया गया था। इकाई ने कहा कि जांच के दौरान उसने किसी तरह का सहयोग भी नहीं किया।
विज्ञापन